Airtel ये बड़ा कारनामा कर, लंदन शेयर बाजार में होगी रजिस्टर

दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारत एयरटेल ने मंगलवार को कहा कि उसकी अनुषंगी एयरटेल अफ्रीका द्वारा सार्वजनिक पेशकश के जरिये पूंजी बाजार से 75 करोड़ डालर (5,190 करोड़ रुपये) जुटाने की उम्मीद है. कंपनी के शेयरों को लंदन स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध कराया जायेगा. भारती एयरटेल ने नियामकीय सूचना में कहा है कि इस पेशकश का मकसद 75 करोड़ डालर जुटाना है. इसमें 15 प्रतिशत तक का ग्रीनशू ऑप्शन भी शामिल होगा. राशि का इस्तेमाल कर्जे को कम करने में किया जायेगा.

फोटोग्राफी के लिए OPPO Reno 10x Zoom में है ऐसा खास फीचर, जिसे देख हिला गई दुनिया भर की मोबाइल कंपनियां

इसमें आगे कहा गया है कि एयरटेल अफ्रीका अपने शेयरों को लंदन स्टॉक एक्सचेंज (प्रीमियम वर्ग) में सूचीबद्ध कराने के लिये एक प्रारम्भिक सार्वजनिक पेशकश के साथ पूंजी बाजार में उतरना चाहती है. इसके अलावा एयरटेल अफ्रीका अपने शेयरों को नाइजीरियन स्टॉक एक्सचेंज में भी सूचीबद्ध करने पर विचार कर रही है.

Back to top button