इन शहरों में पड़ रही कड़ाके की सर्दी,देश की सड़कें उगल रही है आग

देश के चारों तरफ गर्मी का माहौल हैं और सड़कें इस तरह आग उगल रही हैं कि प्रशासन द्वारा पानी डालकर उन्हें ठंडा किया जा रहा हैं। देश के कई शहरों में अलर्ट जारी कर घर से ना निकलने की चेतावनी दी जा रही हैं क्योंकि यह भीषण गर्मी आपको बिमार बना सकती हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड किए गए दुनिया के 15 सबसे गर्म शहरों में 10 भारत के हैं। इस दौरान चूरू का पारा सबसे ज्यादा 50.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। देश के सभी क्षेत्रों में गर्मी से तबाही मची हुई हैं। वहीँ देश के की कुछ शहर ऐसे हैं जहाँ लोग गर्मी से नहीं बल्कि कड़ाके की सर्दी से परेशान हैं और कम्बल ओढ़कर सोने पर मजबूर हैं। आज हम आपको इस भीषण गर्मी में देश की उन ठंडी जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं।

हेमकुंट (उत्तराखंड)
एक तरफ जहां पूरा उत्तर प्रदेश गर्मी की मार झेल रहा है। वहीं उसके पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के कई इलाकों में काफी ठंड है। उत्तराखंड के हेमकुंट का मौजूदा अधिकतम तापमान 17 डिग्री है, जबकि न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस है। हेमकुंट साहिब चमोली जिला, उत्तराखंड, भारत में स्थित सिखों का एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है। यह हिमालय में 4632 मीटर (15,200 फुट) की ऊँचाई पर एक बर्फ़ीली झील के किनारे सात पहाड़ों के बीच स्थित है।

indian tourist places,summer tourist places,cold places in summer,tourist places ,पर्यटन स्थल, भारतीय पर्यटन स्थल, गर्मियों के पर्यटन स्थल, इन गर्मियों में ठंडी जगहें

तवांग (अरुणाचल प्रदेश)
दक्षिण और उत्तर भारत के राज्यों में लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। वहीं पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भी आलम कुछ ऐसा ही है। यहां लोग रात और सुबह के वक्त गर्म कपड़े पहनने की मजबूर हो गए हैं। तवांग में अधिकतम तापमान 10 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।अरुणाचल प्रदेश के सबसे पश्चिम में स्थित तवांग जिला अपनी रहस्यमयी और जादुई खूबसूरती के लिए जाना जाता है।

लेह (जम्मू कश्मीर)
जम्मू कश्मीर के लेह में तापमान कम होने की वजह से काफी ठंड है। यहां सुबह और रात के वक्त तापमान में काफी गिरावट आ जाती है। लेह का उच्च तापमान 7 डिग्री सेल्सियस होता है, जबकि निम्न तापमान माइनस एक डिग्री तक पहुंच जाता है। लेह शहर इंडस नदी के किनारे कराकोरम और हिमालय की श्रृंखला के बीच स्थित है। इस जगह की प्राकृतिक सुन्दरता देश भर से पर्यटकों को साल के बारहों महीने अपनी ओर खींचती है।

indian tourist places,summer tourist places,cold places in summer,tourist places ,पर्यटन स्थल, भारतीय पर्यटन स्थल, गर्मियों के पर्यटन स्थल, इन गर्मियों में ठंडी जगहें

द्रास (जम्मु कश्मीर)
द्रास भारत के जम्मू व कश्मीर राज्य के करगिल ज़िले में स्थित एक बस्ती है। यहां का उच्च तापमान 3 डिग्री रहता है, जबकि निम्न तापमान माइनस 4 डिग्री तक पहुंच रहा है। जाहिर सी बात है कि यहां लोग सर्दियों के कपड़े निकालने पर मजबूर हो रहे होंगे। 3230 मीटर (10990 फ़ुट) पर बसा हुआ यह क़स्बा 16000 से 21000 फ़ुट के पहाड़ों से घिरा हुआ है।

समडोंग (सिक्किम)
हिमालय की गोद में बसा भारत का छोटा-सा राज्य है सिक्किम, जिसे ‘पूर्व का स्विट्जरलैंड’ कहा जाता है। यहां उच्च तापमान तो करीब 17 डिग्री रहता है, लेकिन निम्न तापमान करीब 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।

Back to top button