विभिन्न संगठनों MECON, SAIL, GAU एवं अन्य में 1500+ नौकरियां

सरकारी नौकरी प्राप्त करने हेतु युवाओं के लिए आज है उत्तम अवसर. विभिन्न संगठनों सूरत नगर निगम, MECON, SAIL, GAU, पंजाब सरकार, स्थानीय सरकार विभाग  एवं अन्य में निकाली गई 1500+ नौकरियों के लिए युवा आज ही आवेदन करके अपने सपनों को साकार कर सकते हैं. विभिन्न संगठनों जूनियर क्लर्क, क्लर्क, सफाई कर्मचारी, मैनेजमेंट ट्रेनी, जूनियर एग्जीक्यूटिव, इंजीनियर, सुपरवाइजर एवं अन्य पदों की भर्ती के लिए आज 05 जून 2019 को 1500+ बम्पर वेकेंसियों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. युवाओं को इन पदों के लिए आवेदन करने का अति उत्तम अवसर.

गुजरात एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटीज (GAU) ने राज्य के विभिन्न एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटीज में 257 जूनियर क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये. योग्य उम्मीवादर ऑफिशियल वेबसाइट्स के माध्यम से 02 जुलाई 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

पंजाब सरकार, स्थानीय सरकार विभाग ने क्लर्क, सफाई कर्मचारी, प्यून एवं अन्य पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत 20 जून 2019 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं.

स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इण्डिया लिमिटेड (SAIL) ने गेट 2019 परीक्षा के माध्यम से 142 मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये. योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से 14 जून 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

मेकॉन लिमिटेड (MECON Ltd) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव, जूनियर इंजीनियर एवं अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये. योग्य उम्मीदवार संगठन की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से 23 मई 2019 से 20 जून 2019 के मध्य ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

सूरत नगर निगम ने असिस्टेंट इंजीनियर, सुपरवाइजर एवं अन्य पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत 21 जून 2019 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं.

Back to top button