बनाये स्वाद से भरपूर लच्छा पुदीना परांठा

सामग्री :

100 ग्राम आटा, बुरकने के लिए पुदीना पाउडर, स्वादानुसार नमक।

विधि :

1. आटे में नमक मिलाकर नर्म गूंध लें।

2. फिर पेड़ा बनाकर फैलाएं, इसके बाद पुदीना पाउडर बुरक कर फोल्ड करें।

3. उसके बाद दोबारा बेलें ऊपर से सूखा आटा छिड़क कर फोल्ड करें। ऐसा तकरीबन 7-8 बार करें।

4. सबसे अंत में जब बेलें तब ऊपर से पुदीना पाउडर बुरक कर हाथ से थपथपा दें।

5. तंदूर में पकाकर मक्खन लगाकर गरमागरम सर्व करें।

Back to top button