ITA बोर्ड में शामिल हुए SpiceJet के चेयरमैन अजय सिंह

किफायती एयरलाइन स्पाइसजेट के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अजय सिंह को अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (आईएटीए) के बोर्ड के लिए रविवार को चुना गया. जेट एयरवेज के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल आईएटीए से लंबे समय तक जुड़े थे और पुराने बोर्ड के सदस्य भी थे.
लुफ्थांसा समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कार्स्टन स्फोर को एयरलाइन कंपनियों के वैश्विक संगठन के बोर्ड का नया चेयरमैन चुना गया है. उन्होंने आईएटीए की वार्षिक आम बैठक संपन्न होने के बाद रविवार को यह पदभार संभाल लिया.
इतना रहा मई महीने में GST कलेक्शन, अप्रैल की तुलना में कम…
स्फोर एक वर्ष के कार्यकाल के लिए आईएटीए बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन रहेंगे. मार्च में आईएटीए की सदस्यता लेने वाली स्पाइसजेट भारत की पहली किफायती एयरलाइन बनी.





