दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मोबाईल सप्लायर्स के एक बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश…

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मोबाईल सप्लायर्स के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। करोल बाग में छापेमारी के बाद मोबाइल डीलरों और बाकी लोगो को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के पास से तीन सौ मोबाइल फोन बरामद किये गए हैं।
बताया जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर में लोगों से छीने गए स्नैच हुए मोबाइल नेपाल भेजा जाता था। ये लोग चोरों से मोबाइल सस्ते दाम पर खरीद कर नेपाल में मोटे पैसे कमा लेते थे। फिलहाल पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।





