गुधनी में निकली शोभायात्रा , शुरू हुआ यज्ञ महोत्सव

तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी स्थित आर्यसमाज सत्संग स्थल पर गुरुवार को यज्ञ महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हो गया। 71 कुंडीय यज्ञ से पूर्व गांव में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका शुभारंभ विधायक आरके शर्मा ने किया। 271 पौधों को विद्वानों ने अभिमंत्रित किया।

 

 

 

इससे पूर्व आचार्य संजीव रूप ने विधायक आरके शर्मा, चेयरमैन अनुज वार्ष्णेय, व्यावसायी अजीत सक्सेना, शिक्षक नेता ओमबाबू सक्सेना को ओमपट ओढ़ाकर एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। मौजूद महिलाओं व बच्चों को पौधे दिए गए। पौधों को लेकर महिलाएं पीतांबर वस्त्रों में कलश यात्रा में साथ चलीं। शोभायात्रा में सबसे आगे आर्य वीर दल के छात्र प्रशिक्षक प्रशांत आर्य के निर्देशन में करतब दिखाते हुए चल रह थे। पीछे राम, लक्ष्मण एवं गुरु विश्वामित्र की झांकी सबका मन मोह रही थी। वेदपाठ करते हुए पंडित उदयराज आर्य, स्वामी धर्म मुनि, स्वामी वेदानंद, सुभाष चन्द्र आर्य, शांत मुनि आदि चल रहे थे। शोभायात्रा में ओमप्रकाश सिंह, विशेष कुमार, राजेंद्र उपाध्याय, अगरपाल सिंह, बद्री प्रसाद आर्य, राजेंद्र सिंह, प्रज्ञा आर्या, राकेश शाक्य, तिलक सिंह, रमेश मुनि, तृप्ति आर्य, मोना, तानिया, संतोष कुमारी, सुभाष चन्द्र आर्य, सुखवीर सिंह, अंशुल, विकास आदि का विशेष सहयोग रहा।

Back to top button