लोकसभा चुनाव निपटते ही एक बार फिर किसान सड़कों पर उतरे…

लोकसभा चुनाव निपटते ही एक बार फिर किसान सड़कों पर उतर आए हैं। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की अगुवाई में सात किसान जत्थेबंदियों ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। किसानों की मुख्य मांगों में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग है। किसान दस घंटे निर्विघ्न बिजली सप्लाई की भी मांग कर रहे हैं।
बठिंडा में धरने पर बैठे किसान।
बठिंडा, संगरूर व बरनाला में किसानों ने जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के समक्ष धरना दिया और केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि चुनाव के समय नेताओं को किसानों की याद आती है, लेकिन चुनाव जीतने के बाद वह वादों को भूल जाते हैं। संगरूर में धरने की अगुवाई भाकियू उगराहां के प्रांतीय प्रधान जोगिंदर सिंह उगराहां ने की।

संगरूर में धरनेे पर बैठे किसान।
ये हैं किसानों की मांगें
- स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू हों
- किसानों का पूूरा कर्जा माफ किया जाए
- खुदकुशी कर चुके किसानों के परिवारों को मुआवजा दिया जाए
- बेरोजगार किसानों को नौकरी दी जाए
- एक जून से धान की बिजाई की अनुमति दी जाए
- किसानों को दस घंटे निर्विघ्न बिजली दी जाए





