ये चीजें बढ़ाती है लड़कियों के वार्डरोब की शोभा, जानें और शामिल करें

सजना संवरना लड़कियों का हक हैं और अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए लड़कियाँ खुद को बेहतरीन लुक देना पसंद करती हैं। ऐसे में लड़कियों को जरूरत होती हैं अपने वार्डरोब में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करने की जो उनके लुक को बेहतरीन बनाने के साथ ही हर जगह काम में लिए जा सकें। आज हम आपको उन्हीं चीजों की जानकारी देने जा रहे हैं जो लड़कियों के वार्डरोब की शोभा बढ़ाते हैं और हर लड़की के पास होने ही चाहिए। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।
शॉर्ट ड्रेस

पार्टी में जाने के लिए आपके वॉर्डरोब में एक ब्लैक या व्हाइट अच्छी फिटिंग वाली ड्रेस जरूर होनी चाहिए। ड्रेस घुटने से नीचे नहीं होनी चाहिए। ड्रेस खरीदते समय उसकी फिटिंग का खास ध्यान रखें।

लेदर बैग

आउटफिट भले ही कितना भी अच्छा क्यों न हो, अगर आपने उसके साथ अच्छा बैग कैरी नहीं किया तो पूरे कपड़े का शो चला जाता है। इसलिए अपने वॉर्डरोब में एक अच्छी क्वालिटी का लेदर बैग भी रखें।

fashion tips,fashion tips in hindi,girls wardrobes tips,things to keep in girls wardrobes ,फैशन टिप्स, फैशन टिप्स हिंदी में, लड़कियों का वार्डरोब, वार्डरोब के शोभा बढ़ाने वाली चीजें

व्हाइट शर्ट

व्हाइट शर्ट को आप जींस, पलाज़ो, पैंट, लेगिंग्स या फिर स्कर्ट किसी के साथ भी पहन सकती हैं। व्हाइट शर्ट को ब्लैक स्कर्ट के साथ पहन सकती हैं।

ब्लू जींस

इसका फैशन कभी पुराना नहीं होता, जींस को आप टीशर्ट, शर्ट या कुर्ती के साथ भी पहन सकती हैं। जींस की फिंटिंग और फैब्रिक यदि अच्छा हो, तो ये आपको लुक और बेहतर बना सकता है।

कुर्ती

यह हर टाइप के फिगर पर सूट करती है और कंफर्टेबल होने के साथ ही आसानी से कैरी की जा सकती है। इसीलिए अपने वॉर्डरोब में कुर्ती ज़रूर रखें।

Back to top button