सावधान! नाखून पर नेल पॉलिश लगाने के कुछ देर बाद ही शरीर में करती हैं इतना खतरनाक असर

नेल पॉलिश हर महिला लगाती है क्योंकि ये उनके हाथों और नाखूनों की खूबसूरती को बढ़ा देती है। लेकिन बहुत कम महिलाएं नेल पॉलिश से होने वाले नुकसान के बारे में जानती हैं। ये नेल पॉलिश उनके स्वास्थ के लिए बेहद नुकसानदायक है। इसके कारण वजन बढ़ता है।

इसका खुलासा एक शोध से हुआ है। ये तो हर कोई जानता है कि नेल पॉलिश केमिकल से बनाई जाती है। बता दें कि इसमें उपयोग किया जाने वाला केमिकल triphenyl phosphate शरीर के लिए हानिकारक होता है। TPHP कहे जाने वाला ये केमिकल शरीर को कई नुकसान पहुंचाता है। शोध में कहा गया है कि TPHP एन्डोक्राइन में गड़बड़ी पैदा करता है यानि की इसके कारण शरीर में मौजूद हॉर्मोनल सिस्टम पर असर पड़ता है।

इस शोध के लिए दो दर्जन से भी ज्यादा महिलाओं पर अध्ययन किया गया। शोध में नेल पॉलिश लगाने के 10 से 14 घंटों के बाद महिलाओं के शरीर में नेल पॉलिश में उपयोग होने वाला केमिकल TPHP पाया गया। शोधकर्ता जोहना कांगलटन ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सबसे ज्यादा चिंता की बात ये है कि बाजार में बड़ी मात्रा में नेल पॉलिश बेची जा रही है।

इन्हें महिलाएं और लड़कियां खरीद भी रही हैं और इनका इस्तेमाल भी कर रही हैं। शोधकर्ताओं ने बताया कि नेल पॉलिश नाखून पर लगाने के कुछ देर बाद इसमें मौजूद केमिकल शरीर के अंदर प्रवेश कर जाता है। उन्हें शोध से ये भी पता चला है कि नेल पॉलिश लगाने के दो घंटे बाद केमिकल खून में पहुंच जाता है और इससे वजन बढ़ने के साथ कई और बीमारियां होती हैं।

अध्ययन के लिए नेल पॉलिश इस्तेमाल करने वाली महिलाओं के मूत्र में डाईफिनाइल फॉस्फेट की जांच की गयी। ये शरीर में तब बनता है जब शरीर में TPHP मौजूद हो। शोधकर्ताओं ने कहा कि इस केमिकल के कारण इनफर्टिलिटी, हार्मोन्स से संबंधित कैंसर जैसे ब्रेस्ट, ओवेरियन, प्रोस्टेट कैंसर तथा थाईराइड से संबंधित बीमारियां, मस्तिष्क की बीमारियां, डाइबिटीज और मोटापा जैसी कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

शोधकर्ताओं ने शोध में इस्तेमाल की गई 10 नेल पॉलिशों को टेस्ट किया। उन्होंने पाया कि 10 में से लगभग 8 नेल पॉलिश में TPHP केमिकल था। हालांकि विशेषज्ञों ने चेतावनी देते हुए सुझाव भी दिया है कि नेल पॉलिश का लेबल चेक करने के बाद ही उसे खरीदें।

Back to top button