घर बैठे हो जाएंगे मालामाल, आज ही डाउनलोड करें ये Apps

हर कोई चाहता है कि वो घर बैठकर खूब सारा पैसा कमाएं। हालांकि, इसका तरीका लोग नहीं ढूंढ पाते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप घर बैठे पैसा कमा पाएंगे। इसके लिए आपके पास सिर्फ एक स्मार्टफोन होना चाहिए जो कि आजकल सभी के पास होता है। आपके पैसा कमाने के लिए अपने स्मार्टफोन में ये ऐप्स डाउनलोड करनी होगी। आपको बता दें कि ऑनलाइन कई ऐसी ऐप्स मौजूद हैं जिनके जरिए आप घर बैठे आराम से पैसा कमा पाएंगे।

mCent: इस ऐप में आपको कुछ टास्क दिए जाते हैं। इस टास्क को पूरा कर आप पैसे कमा सकते हैं। अगर आप इस ऐप को अपने किस दोस्त को रेफर करते हैं तो आप पेटीएम कैश भी जीत सकते हैं। कमाए गए पैसों से आप रिचार्ज आदि करा सकते हैं।

Foap: अगर आपको फोटो खींचने का शौक है तो आप इस ऐप के जरिए पैसा कमा सकते हैं। अपने फोन से खींची हुआ फोटो को दूसरों को बेचकर पैसा कमाया जा सकता है। इसके जरिए आपको एक फोटो के 300-350 रुपये तक मिल सकते हैं। इन्हें आप Paypal अकाउंट ट्रांसफर में कर सकते हैं।

Google opinion rewards: इस एप को गूगल ने बनाया है। इस पर आपको कुछ सर्वे करने होते हैं। जिसके पैसे भी मिलते हैं। आपको बता दें कि सर्वे के अनुसार ही पैसे तय किए जाते हैं।

Champcash: इस एप के जरिए आप एप्स को डाउनलोड करके पैसा कमा सकते हैं। यानी सबसे पहले आपको इस एप को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद इस एप्लीकेशन में आपको कुछ मोबाइल एप्स अपने मोबाइल में कुछ समय के लिए डाउनलोड करनी होंगी जिसके पैसे आपको मिलेंगे। इसके अलावा आप अपने दोस्तों को इनवाइट करके भी पैसा कमा सकते हैं।

Back to top button