5000mAh बैटरी वाले Motorola One Power पर मिल रहा है Rs 3,000 का डिस्काउंट

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Motorola अगले महीने भारत में दो स्मार्टफोन Motorola One Vision और Moto Z4 लॉन्च करने की तैयारी में है। इन दोनों स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले कंपनी ने अपने पिछले साल लॉन्च हुए स्मार्टफोन Motorola One Power पर डिस्काउंट ऑफर दे रहा है। इस बात की जानकारी Motorola India के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से दी है। Motorola One Power को नॉच डिस्प्ले और ड्यूल रियर कैमरा से साथ ही 5000mAh के साथ लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन को आप प्रमुख ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं।
Motorola One Power के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.2 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया जाता है। फोन के डिस्प्ले का रिजोल्यूशन 1080X2246 पिक्सल का दिया गया है। फोन के डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है। फोन 4GB+64GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। फोन की इंटरनल मेमोरी को डेडिकेटेड माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 256GB तक बढ़ा सकते हैं।

फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसके बैक में ड्यूल रियर कैमरा फीचर्स दिया गया है। इसका प्राइमरी रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का दिया गया है, प्राइमरी रियर कैमरा PDAF (फेज डिटेक्शन ऑटो फोकस) फीचर के साथ f1.8 अपर्चर दिया गया है। फोन के सेकेंडरी रियर कैमरे की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा f2.2 अपर्चर के साथ दिया गया है। फोन के सेल्फी कैमरे की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन के बैक में ड्यूल Flash फ्लैश दिया गया है जबकि फ्रंट में सिंगल Flash फ्लैश दिया गया है।
फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसे पावर देने के लिए 5,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। कंपनी के दावों के मुताबिक, इस स्मार्टफोन की बैटरी 2 दिनों तक आसानी से लास्ट करता है। फोन एंड्रॉइड वन प्लेटफॉर्म पर काम करता है जिसकी वजह से आपको लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम Android 9 Pie मिलता है। फोन पर मिलने वाले ऑफर की बात करें तो इस स्मार्टफोन पर फ्लैट Rs 3,000 का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर के तहत आपको इस स्मार्टफोन पर Rs 1,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलता है। Motorola ने पिछले महीने ही अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Moto G7 भारत में लॉन्च किया है।





