दक्षिण भारत की ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं, जून में जरूर जाएं
व्यस्त जिंदगी में हम अक्सर समय निकालना भूल जाते हैं लेकिन साल में एक बार समय निकालकर परिवार, पार्टनर या दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का आनंद मानसिक तनाव को दूर रखेगा। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं दक्षिण भारत की एक अद्भुत जगह जहां घूमने का परफेक्ट समय शुरू होने वाला है। तो देर किस बात की जगह हम बता रहे हैं आप प्लानिंग कर लीजिए।
ऊटी, जिसे उधगमंडलम के रूप में भी जाना जाता है, दक्षिण भारत में तमिलनाडु राज्य का बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां जाने की तैयारी कर रहे हैं तो इन जगहों पर जरूर घूमने जाएं।

चॉकलेट म्यूजियम
चॉकलेट किसको पसंद नहीं होती। ऊटी जाकर यहां जाना ना भूलें। यहां आपको अलग-अलग तरह की चॉकलेट टेस्ट करने और देखने को मिलेंगी। आप इन्हें बनाना भी सीख सकते हैं।

रेडियो टेलिस्कोप
विज्ञान और खगोल में दिलचस्पी रखने वालों को यहां जरूर जाना चाहिए। यहां पर लगा ऊटी रेडियो टेलिस्कोप 1740 फीट लंबा और 98 फीट चौड़ा है।

नीलगिरि माउंटेन रेलवे
भारत की विश्व प्रसिद्ध टॉय ट्रेन में सफर करने का मौका रोज थोड़ी मितला है। ऊटी जाने पर ऐसे मौके ना गवाएं और टॉय ट्रेन में बैठने का अनुभव लें। इसकी शुरूआत अंग्रेजों ने की थी। टॉय ट्रेन कुन्नूर से मेट्टूपलायम तक चलती है। इस बीच ये सैंकड़ों पुल, पर्वतीय घाटियों और गुफाओं से गुजरती है।

अवलांच झील
दोस्तों और परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए ये उम्दा जगहों में से एक है। सोचिए झील के किनारे टेंट में कैंपिंग और बॉन फायर का कितना अद्भुत नजारा होता होगा। इसके साथ आप मछली पकड़ने का आनंद भी ले सकते हैं।

एमराल्ड झील
ये झील ऊटी के साइलेंट वैली नेशनल पार्क में स्थित है। यहां पाई जाने वाली वनस्पतियां और प्रवासी पक्षियों का कलरव इसे और भी अतुलनीय बनाता है।

रोज गार्डन
एल्क हिल की ढलान पर स्थित रोज गार्डन 2 हजार से अधिक किस्मों के गुलाब का घर है। 19 वीं शताब्दी में बनाए गए सरकारी बॉटनिकल गार्डन में फर्न, ऑर्किड और प्रागैतिहासिक जीवाश्म पेड़ हैं।