Flipkart Month-End Mobiles Fest: इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा ₹37,000 रुपये तक का डिस्काउंट

Flipkart पर Month-End Mobiles Fest शुरू हो चुका है। यह सेल 31 मई तक चलेगी। इस दौरान Big Shopping Days सेल की तरह ही ऑफर्स दिए जा रहे हैं। अगर आप पिछली सेल में अपना मनपसंद स्मार्टफोन नहीं खरीद पाए थे तो इस बार आपके पास दूसरा मौका है। इस सेल में एक्सिस बैंक यूजर्स को 5 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा। यह ऑफर केवल EMI पेमेंट्स पर ही उपलब्ध है। इसके साथ ही एक्सचेंज डील्स और मोबाइल कम्पलीट प्रोटेक्शन प्लान भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
Flipkart Month-End Mobiles Fest: इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है ऑफर्स
Apple iPhone X (64GB) को 91,900 रुपये के बजाय 66,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Nokia 5.1 Plus के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,199 रुपये के बजाय 8,199 रुपये में खरीदा जा सकता है। Honor 9N पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस फोन को 8,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसकी वास्तविक कीमत 13,999 रुपये है। Honor 10 Lite के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये के बजाय 11,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
Nokia 6.1 की बात करें तो इसे 17,979 रुपये के बजाय 6,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस पर 10,980 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, Nokia 6.1 Plus तो 17,600 रुपये के बजाय 12,999 रुपये में खरीद जा सकेगा। Samsung Galaxy A20 पर 1,500 रुपये की अतिरिक्त एक्सचेंज वैल्यू दी जा रही है। Galaxy Note 8 को 37,010 रुपये के डिस्काउंट के साथ 36,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसकी वास्तविक कीमत 74,000 रुपये है।
Flipkart कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन्स पर अतिरिक्त शुल्क लेकर बायबैक गारंटी भी दे रही है। यह ऑफर उन यूजर्स के लिए अच्छा है जो नया फोन खरीदकर उसे कुछ समय बाद नए में अपग्रेड करना चाहते हैं।





