अब गर्मी में बनाएं ब्लूबेरी चिआ स्मूदी , जिसे पीकर मुड़ को करे फ्रेश , जानिए सबसे आसान तरीका

ब्लूबेरी चिआ स्मूदी का नाम सुनकर आपको भले ही अजीब लग रहा है, लेकिन एक बार इसे टेस्ट कर लेंगे तो पक्का यह रेसिपी आपकी फेवरेट ड्रिंक लिस्ट में शामिल हो जाएगी। यह एक हेल्दी ड्रिंक है जो आपके शरीर से बेड कोलेस्ट्रॉल को दूर करने में मदद करती है। इसके अलावा यह हाई बीपी पेशेंट्स के लिए काफी फायदेमंद है। आइए जानते हैं ब्लूबेरी चिआ स्मूदी बनाने का आसान तरीका…
ब्लूबेरी चिया स्मूदी की सामग्री
280 मि.ली. स्किम्ड मिल्क
2 चम्मच ब्लूबेरी
800 मि.ली पानी
2 ग्राम चिया सीड्स
20 ग्राम शहद
blueberry chia smoothie

ब्लूबेरी चिया स्मूदी बनाने की विधि
सबसे पहले चिया सीड्स को एक रात पहले भिगोकर रख दें।
-अगले दिन सुबह एक ब्लेंडर में दूध, ब्लूबेरी, शहद और थोड़ी सी क्रश्ड आइस डालकर सारी सामग्री को अच्छी तरह ब्लैंड करें।
-अब इस स्मूदी को ग्लास में डालें। इसमें कटी हुई बेरी से गार्निश करके ठंडी-ठंडी सर्व करें।
Back to top button