देखें किन डेस्टिनेशन की हो रही एडवांस बुकिंग

मेरठ शहरवासियों ने नए साल का जश्न परिवार सहित मेरठ से बाहर मनाने की योजना बनाई है। विंटर ब्रेक के कारण स्कूल बंद हैं। अधिकांश स्कूलों ने 10 से 15 दिन का विंटर ब्रेक किया है। इसी बीच नया साल 2019 आ जाएगा। लोगों ने पुराने साल को अलविदा कहने और नए साल का स्वागत करने के लिए शहर से बाहर लोकेशन चुने हैं, जहां पूरे परिवार और दोस्तों के साथ गुजरते साल को अलविदा कह सकें और नए साल का पहला सूरज समुद्र के किनारे देखें।

टूर पर जाने के लिए लोगों ने 20 दिन पहले ही टूर बुकिंग करा ली है। इसमें गोवा, मुंबई, केरल और खंडाला घूमने वालों की संख्या ज्यादा है। हालांकि पहाड़ों पर बर्फबारी का अपना अलग मजा है। कुछ लोगों की योजना परिवार सहित बर्फबारी का आनंद लेने की है। समुद्र के किनारे बोन फायर, लाइव डीजे, डांस फ्लोर पर नाचते हुए नए साल का स्वागत करने की योजना है। शहर के होटलों में भी 31 दिसंबर की रात के लिए खास पार्टी आयोजित हैं। जहां डीजे, डांस और फूड सभी रहेगा। इसके बाद भी कई लोगों ने शहर से बाहर, घर से दूर एकांत में नया साल मनाने की योजना बनाई है।

इन स्थानाें की है विशेष बुकिंग
नए साल पर लोगों ने देश में ही घूमने की योजना अधिक बनाई है। देश में नया साल मनाने के लिए वैष्णो देवी, जिमकार्बेट, कान्हा, मंसूरी, शिमला, ऋषिकेश, गोवा, मुंबई, खंड़ाला, जयपुर, मानेसर, मंसूरी, आगरा, पांडिचेरी, केरल, अंडमान, खजुराहो आदि स्थानों पर घूमने की योजना है। केरल – 3 रात 4 दिन- 50 हजार रुपये प्रति व्यक्ति
गोवा- 3 रात 4 दिन- 55 हजार रुपये प्रति व्यक्ति
कान्हा पार्क- 2 रात 3 दिन- 25 हजार रुपये प्रति व्यक्ति
आगरा- 2 रात 3 दिन- 12 हजार रुपये प्रति व्यक्ति
जयपुर- 2 रात 3 दिन- 15 हजार रुपये प्रति व्यक्ति
शिमला- 2 रात 3 दिन- 15 हजार रुपये प्रति व्यक्ति
जिमकार्बेट- 2 रात 3 दिन- 18 हजार रुपये प्रति व्यक्ति
दुबई- 4 रात 5 दिन- 55 हजार रुपये प्रति व्यक्ति
सिंगापुर- 4 रात 5 दिन- 60 हजार रुपये प्रति व्यक्ति
हांगकांग- 4 रात 5 दिन- 70 हजार रुपये प्रति व्यक्ति
थाइलैंड- 4 रात 5 दिन- 60 हजार रुपये प्रति व्यक्ति