सोना हुआ सस्ता , जानिए आज क्या है गोल्ड का दाम

घरेलू बाजार में वैवाहिक जेवराती मांग कमजोर पड़ने से शनिवार को दिल्ली सरार्फा बाजार में सोना 300 रुपये लुढ़ककर 33,000 के आंकड़े से नीचे 32,870 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। सिक्का निमार्ताओं के उठाव में आयी कमी चांदी भी 25 रुपये की गिरावट में 37,600 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।

 

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजि शुक्रवार को तेज गिरावट में 1,277.25 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी गिरावट के साथ 1,277.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से सप्ताहांत पर पीली धातु की मांग कमजोर पड़ गयी। इसके अलावा इस पर मुनाफावसूली का दबाव भी रहा।

अंतरार्ष्ट्रीय बाजारों में चाँदी हाजिर भी गिरावट के साथ 14.55 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी। जेवराती माँग घटने से सोना स्टैंडर्ड 300 रुपये गिरकर 32,870 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 32,700 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी  26,500 रुपये पर टिकी रही।

सिक्का निमार्ताओं की मांग कमजोर पड़ने से चाँदी हाजिर 25 रुपये लुढ़ककर 37,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी। चाँदी वायदा 240 रुपये की गिरावट में 36,580 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली  1,000-1,000 रुपये कमजोर पड़कर क्रमश: 79 हजार और 80 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

दिल्ली सरार्फा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपये में) इस प्रकार रहे..
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,870
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,700
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 37,600
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 36,580
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 79,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,500

Back to top button