अब घर पर ही बनाएं ‘पिस्ता और जाफरानी रसगुल्ला’

गर्मी की मौसम में जाहिर सी बात है कुछ ठंडा खाने का मन करता है। ऐसे में आइसक्रीम खा कर बोर हो चुके लोगों को कुछ अलग और टेस्टी खाने का मन करता है। तो गर्मी के मौसम में खाने के बाद स्वाद बनाने के लिए पिस्ता और जाफरानी रसगुल्ला से बढ़िया क्या होगा। ठंडा, मीठा और गजब के जायके से भरपूर इस डिश को खाकर दिन बन जाएगा। जानिए 1 घंटे में बनकर तैयार होने वाले जायकेदार पिस्ता और जाफरानी रसगुल्ला की विधि।

सामाग्री
1 लीटर दूध, फुल क्रीम
2-3 टेबल स्पून नींबू का रस या सिरका
1 कप चीनी
3 कप पानी
1 टेबल स्पून पिस्ता
200 ग्राम रबड़ी
50 ग्राम पिस्ता पेस्ट
1 ग्राम केसर
1 लीटर दूध, फुल क्रीम
2-3 टेबल स्पून नींबू का रस या सिरका
1 कप चीनी
3 कप पानी
1 टेबल स्पून पिस्ता
200 ग्राम रबड़ी
50 ग्राम पिस्ता पेस्ट
1 ग्राम केसर
पिस्ता रसगुल्ला बनाने की विधि
–सबसे पहले छेना तैयार करें। छेना का पानी निकालने के बाद इसे 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसे ब्लेंडर में डालकर हल्का सा घुमाएं और इसका और पानी निकलने दें।
-इसे अच्छे से 3 मिनट तक मलें। आखिरी में आप देखेंगे की आप इसे आसानी से बॉल्स बना सकते हैं।
-प्रेशर कुकर में चीनी और पानी को उबालें। चीनी को धीमी आंच पर इसमें अच्छी तरह से मिलाएं ताकि वह पूरी तरह घुल जाए और रसगुल्ला बॉल्स को इसमें आराम से डालें।

-कुकर को ढ़क दें और बिना सीटी के 7 से 8 मिनट के लिए मीडियम या धीमी आंच पर पकाएं।
-गैस बंद कर दें और ढक्कन खोलने के लिए 5 मिनट का इंतजार करें। आप देखेंगे कि स्पंजी रसगुल्ला साइज में बड़ा हो गया है।
-रबड़ी को दो बराबर भाग में बांट लें और एक बाउल में पिस्ता पेस्ट और दूसरे में केसर मिक्स करें।
-रसगुल्ले को रबड़ी में भिगोएं और इसे ठंडा करके कटे हुए नट्स के साथ सर्व करें।