सिम कार्ड ने बदल दी पंजाब के बलवीर की किसम्म्त ,घूम रहे है 2 करोड़ की कार में


भारत से हर महीने हजारों लोग दुबई नौकरी की तलाश में जाते हैं। कई लोग वहां कई सालों-सालों तक नौकरी करते हैं और कई कुछ ही दिनों वापस आ जाते हैं। पंजाब के बलवीर भी 10 साल पहले दुबई गए थे और आज भी वहां नौकरी कर रहे हैं, लेकिन बलवीर ने यह कभी सपने में भी नहीं सोचा था दुबई जाने के बाद रातों-रातों उनकी किस्मत चमक जाएगी और वह 2 करोड़ की कार में सफर करेंगे। आइए जानते हैं पूरी कहानी…

दरअसल बात कुछ ऐसी है कि अमीरात इंटीग्रेटेड टेलीकम्यूनिकेशन कंपनी ने ग्राहकों को सेवाएं बंद होने से पहले 31 जनवरी 2019 तक अपने ग्राहकों से मोबाइल नंबर के रजिस्ट्रेशन को रिन्यू करने के लिए कहा था। इसके लिए कंपनी ने एक लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया था

बलवीर भी इसी कंपनी का सिम कार्ड इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में इस कॉन्टेस्ट में बलवीर सिंह भी शामिल थे। कुछ दिन बाद बलवीर के पास कंपनी की तरफ से एक फोन कॉल और मैसेज आया कि उन्होंने 2 करोड़ रुपये की McLaren 570S स्पाइडर कार लकी ड्रॉ में जीत ली है।
इस बात पर को पहले बलवीर को यकीन नहीं हुआ लेकिन जब हकीकत पता चली तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा कि उन्होंने लकी ड्रा में टॉप प्राइज जीता है। इस कार के बारे में बात करें, तो McLaren 570S स्पाइडर ब्रिटिश कार कंपनी की सबसे सस्ती कार है, जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपये है।
बलवीर इस कार को बेचने की योजना बना रहे हैं और इस कार की बिक्री से मिली रकम को बिजनेस समेत दूसरी जगहों पर निवेश करेंगे। हालांकि उनका यह फैसला तर्कसंगत है क्योंकि इस कार को मेनटेन करना बेहद महंगा है और इससकी सर्विस कराना बलवीर की कुल मंथली इनकम से भी ज्यादा है। इसलिए अपने लक पर भरोसा रखिये कि हो सकता है शायद आपकी भी किस्मत का ताला लकी ड्रा से खुल जाए।





