मई के महीने में है अगर घुमने का प्लान तो बेस्ट है इस मौसम में घूमने के लिए ये 4 डेस्टिनेशन

गर्मी के दिनों में तपती गर्मी से बचने के लिए हिल स्टेशन पर घूमना सबसे बेहतरीन विकल्प है। गर्मी के मौसम में हिल स्टेशन का अनुभव शानदार होता है। अगर आप खुद को बिजी शेड्यूल से दूर रखकर रिफ्रेश करना चाहते हैं या कोई नई जगह घूमना चाहते हैं तो ये 4 डेस्टिनेशन इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है।

तवांग, अरुणाचल प्रदेश
इस प्रदेश के सबसे खूबसूरत शहरों में एक है तवांग। तवांग जाने का बिल्कुल सही समय गर्मी का है। सर्दियों में यहां का तापमान दो से दस डिग्री तक रहता है। जबकि गर्मी के मौसम में यहां का तापमान दस से बीस डिग्री तक रहता है। यहां गर्मियों में दिन का मौसम सुहावना रहता है जबकि रातें सर्द होती हैं। अगर आप तवांग जाने का प्लान बनाएं तो मॉनेस्ट्री, सेला पास, तक्तसांग गोम्पा जैसी जगह जरुर घूमने जाएं।

ऊटी
तमिलनाडू में स्थित ऊटी एक बेहतरीन पर्यटन स्थल है जो प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। इस हिल स्टेशन में दूर-दूर तक फैली हसीन वादियां, हरे-भरे पेड़ों की हरियाली यहां आने वाले पर्यटकों को सुकून पहुंचाती है। ऊटी ज्यादातर कपल्स के लिए बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन है। कपल्स यहां से खूबसूरत यादें अपने साथ लेकर जाते हैं। पहाड़ों की रानी ऊटी की खबूसूरती और वहां की खासियतों को जानने के बाद आप भी इस हिल स्टेशन पर कुछ सुकून के पल जरुर बिताना चाहेंगी।

स्विट्जरलैंड नहीं गुलमर्ग में करिए पार्टनर के साथ रोमांस
अगर आप स्विटजरलैंड में पार्टनर के साथ रोमांस करना चाहते हैं तो रुक जाइए क्योंकि आपको कश्मीर में ही देवदार के हरे व ऊंचे पेड़, बर्फ की सफेद चादर से ढके पहाड़ मिल जाएंगे। श्रीनगर से तीन घंटे की दूरी पर बसा गुलमर्ग रोमांटिक और रोमांचक यात्रा के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। तरह-तरह के जीवों, शानदार झीलों और दुनिया के दूसरे सबसे ऊँचे गोल्फ कोर्स के साथ गुलमर्ग में कई चुनौतिपूर्ण और शानदार ट्रेकिंग के ऑप्शंस भी मौजूद हैं।

माउंट आबू
राजस्थान में माउंट आबू स्थित है। माउंट आबू ग्रेनाइट से बनी एक चोटी है जो चारों तरफ माउंट आबू वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी के हरे-भरे जंगलों से लिपटा हुआ है। भारत के नॉर्थ वेस्ट के राज्यों में पड़ने वाली गर्मी और चिलचिलाती धूप से बचने के लिए माउंट आबू परफेक्ट जगह है।