एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार से मिले चंद्रबाबू नायडू, मायावती व अखिलेश से शाम को मिलेंगे

लोकसभा चुनाव 2019 में सातवें तथा अंतिम चरण का मतदान कल (19 मई 2019) होना है। 23 मई को 17वीं लोकसभा का परिणाम आने से पहले भाजपा के खिलाफ महागठबंधन एकजुट होने लगा है। अब तो तीसरा मोर्चा सरकार बनाने की कवायद में लग गया है।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा तेलुगू देशम के मुखिया चंद्रबाबू नायडू तीसरा मोर्चा की सरकार बनाने को लेकर बेहद सक्रिय हैं। कल (17 मई) नई दिल्ली में उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भेंट की थी। अगले दिन (18 मई) को उन्होंने एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इसके बाद चंद्रबाबू नायडू को लखनऊ जाना है। उनकी आज शाम को लखनऊ में बसपा मुखिया मायावती के बाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से भेंट होनी है। तीसरे मोर्चे के गठन के लिए प्रयासरत नायडू इससे पहले कल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मिल चुके हैं। आम आदमी पार्टी की तरफ से इसे सिर्फ एक शिष्टाचार बैठक बताया गया। आज दिन में वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मिलेंगे।
सत्रहवीं लोकसभा चुनाव का प्रचार थमने और चुनाव के नतीजे आने से पहले अब विपक्ष सरकार बनाने के लिए कमर कस ली है। देश में विपक्ष महागठबंधन के सहारे एनडीए को बहुमत नहीं मिलने पर सरकार बनाने का दावा कर सकता है। इसी कड़ी में तेलुगू देशम के मुखिया आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू बेहद सक्रिय हैं। आज शाम लखनऊ में उनकी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात प्रस्तावित है। इससे पहले वह दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भी भेंट करेंगे। कल नायडू ने सीताराम येचुरी से भी दिल्ली में मुलाकात की।





