जानिए लोंगो को ट्रैवल इंश्योरेंस से किस तरह होगा मुनाफा

ट्रैवल इंश्योरेंस के अंतर्गत आने वाली अन्य चीजों में व्यक्तिगत देयता, यात्रा में देरी, आकस्मिक मृत्यु, मृत शरीर को उनके घर वापस भेजना, कम्पेशनेट विजिट, दंत खर्च शामिल हैं। ट्रैवल इंश्योरेंस सिर्फ यह सुनिश्चित नहीं करता कि आप अप्रत्याशित आकस्मिकताओं के लिए कवर किए गए हैं, बल्कि आपको ऐसी सेवाएं भी प्रदान करता है, जो आपातकालीन स्थिति के दौरान अमूल्य हो सकती हैं। अपने ग्राहकों को ट्रिप के दौरान कठिन या विकट परिस्थितियों से निपटने में मदद करने के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस के साथ-साथ उसकी एक और महत्वपूर्ण विशेषता यानि यात्रा सहायता और 24 घंटे की सहायता भी प्रदान की जाती है। यदि आपके साथ कोई दुर्घटना हो जाती है या आप अपने ट्रैवल डाक्यूमेंट्स या सामान खो देते हैं, तो ट्रैवल इंश्योरेंस कंपनी आपकी जरूरत के समय में आपकी सहायता करेगी।
Back to top button