बेल का शर्बत है स्‍वादिष्‍ट भी हैल्‍दी भी…

सामग्री :

बेल फल – 2

चीनी – 4 से 5 टेबल स्पून

भुना जीरा – 1 छोटी चम्मच

काला नमक – 1 चम्मच

विधि :

बेल को धोइये, काटिये और गूदा निकाल लीजिये। एक भगोने में गूदे से दो गुना पानी डालकर अच्छी तरह मसल लीजिये। इस मसले हुए गूदे को मोटे छेद वाली चलनी में छान लीजिये। इसे चमचे से दबा दबा कर सारा रस निकाल लीजिये।

सारे रस में चीनी मिला लीजिये। जब चीनी अच्छी तरह घुल जाय तो इसमें ठंडा पानी या बर्फ के क्यूब मिलाईये। नमक और भुना जीरा डालिए। आपका ठंडा मीठा बेल का शरबत तैयार है। इसे एकदम चिल्‍ड सर्व कीजिए।

Back to top button