अनार के साथ चुकंदर का सलाद बनाना सीखें…

सामग्री :

अनार के दाने- 1 कप

चुकंदर- 2 मध्‍यम आकार के

अनार का शरबत/ जूस- 1 टेबल स्‍पून

फेटा चीज- 1 टेबल स्‍पून क्रश करा हुआ

नाचोज- 6-7 क्रश्‍स किए हुए

विनेगर- 1 टी स्‍पून

ग्रीन और ब्‍लैक ऑलिव- आधा कप

गरम मसाला- एक चौथाई टी स्‍पून

पुदीने की पत्‍ती- 4-5

नमक- स्‍वादअनुसार

विधि :

स्टेप 1: एक बोल में ड्रेसिंग के लिए नमक, गरम मसाला और विनेगर के साथ-साथ अनार का शरबत ऐड करें।

स्टेप 2: इस मिश्रण में एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल डालकर मिक्स करें।

स्टेप 3: बीटरूट (चुकंदर) को छोटा-छोटा काटकर एक बोल में रखें। ऊपर से कुछ हरे व काले ऑलिव्स डालें।

स्टेप 4: आलू टिक्की चाट में एक्स्ट्रा गोलगप्पे का चूरमा डालकर क्रिस्प टेस्ट आता है, ठीक उसी तरह इस सैलेड में भी नाचोज़ क्रश करके डालने से उसका स्वाद क्रिस्पी हो जाता है।

स्टेप 5: चुकंदर वाले बोल में अनार के दाने डालें और दूसरे बोल की ड्रेसिंग ऐड करें। गार्निशिंग के लिए पुदीना पत्ती मिलाएं। अपनी पसंद के हिसाब से कुछ और माइक्रो ग्रीन्स भी ऐड किये जा सकते हैं।

स्टेप 6: सैलेड को प्लेट में निकालें। ऊपर से फेटा चीज़ और पाइन नट्स ऐड करें। तैयार है हेल्दी, क्रिस्पी और टेस्टी सैलेड।

Back to top button