MP Board 12th Result 2019: 12वीं ऑर्ट्स में दृष्टि सनोडिया और साइंस में आर्या जैन ने किया टॉप, 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट आज घोषित हो गया

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट आज घोषित हो गया। परीक्षा परिणाम की घोषणा मॉडल स्कूल टीटी नगर ऑडिटोरियम में मुख्य सचिव एसआर मोहंती ने की। 12वीं में दृष्टि सनोडिया ने टॉप किया है, ये सिवनी की उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा हैं।
18.50 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं एमपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए थे। इसके लिए पूरे मध्यप्रदेश में 7 हजार से ज्यादा सेंटर्स बनाए गए थे। 12वीं की परीक्षा 3 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चली थी। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही विद्यार्थी परीक्षा परिणाम के इंतजार करने लगे थे। जानकारी के मुताबिक सभी केंद्रों को भेजी गई उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 5 मई तक पूरा हो गया था।
12वीं कॉमर्स में दूसरे नंबर पर आईं मानसी के घर जश्न
इंदौर के बालाजी गणेश मारवाड़ी कन्या उ.मा. विद्यालय की छात्रा मानसी राठौर के घर जैसे ही समाचार मिला की उनकी बेटी ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश में दूसरा स्थान पाया है, इसके बाद तो घर में जश्न शुरू हो गया। परिवार के लोगों ने ढोल वाले को बुला लिया और फिर सभी मानसी के साथ जमकर नाचे। मानसी के पिता मनोज राठौर मैकेनिक हैं और उनकी मां ब्यूटी पार्लर चलाती हैं।
आर्या जैन बनी विज्ञान गणित समूह में टॉपर

12वीं विज्ञान गणित समूह में अशोकनगर जिले के चंदेरी की छात्रा आर्या जैन ने 486 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। जब रिजल्ट घोषित हुआ उस वक्त से छुट्टीयां मनाने रिश्तेदार के घर गईं थी। बेटी के इस उपलब्धि से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। सभी आर्या को फोन कर बधाई दे रहे हैं।
12वीं जीव विज्ञान टॉपर बनना चाहते हैं डॉक्टर
12वीं जीव विज्ञान में स्टेट टॉपर सृजन श्रीवास्तव मॉडल केरला उ.मा. विद्यालय ग्वालियर के छात्र हैं। उन्होंने 500 में से 481 अंक प्राप्त किए हैं। सृजन डॉक्टर बनना चाहते हैं और सालभर उन्होंने जमकर पढ़ाई की जिसका फल उन्हें प्राप्त हुआ।
12वीं के अलग-अलग संकायों में ये रहे टॉप
– कला संकाय में सिवनी की दृष्टि सनोडिया 479 अंक प्राप्त कर टॉप किया।
– विज्ञान गणित संकाय में अशोकनगर की आर्या जैन 486 अंक प्राप्त कर टॉप रहीं।
– वाणिज्य संकाय में भोपाल के विवेक गुप्ता 486 अंक प्राप्त कर टॉप पर रहे।
– कृषि समूह में दमोह की प्रिया चौरसिया 481 अंक प्राप्त कर टॉप पर रहीं।
– ललित कला एवं गृह विज्ञान संकाय में लहार भिंड की प्रतिक्षा शर्मा 476 अंक प्राप्त कर टॉप पर रहीं।
– जीव विज्ञान समूह में ग्वालियर के श्रीजन श्रीवास्तव ने 481 अंक प्राप्त कर टॉपर बने।
भोपाल की दिव्या शर्मा ने गणित संकाय में 95.2 प्रतिशत अंक पाकर सातवां रैंक प्राप्त किया है।






