हरियाणा के पिजौंर में एक व्‍यक्ति ने अपनी 17 साल और 16 साल की बेटियों की बेरहमी से कर दी हत्‍या

पंचकूला जिले के पिंजौर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक व्‍यक्ति ने अपनी दो नाबालिग बे‍टियों की बेरहमी से हत्‍या कर दी। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्‍या करने के बाद व्‍यक्ति फरार हाे गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। घटना के कारणों का पता नहीं चला है।

घटना पिजाैंर क्षेत्र के गांव गोरखनाथ में हुई है। लोगों को घटना के बारे में पता चला तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि वारदात बुधवार को सुबह छह बजे हुई। जानकारी के अनुसार, उत्‍तर प्रदेश के बिजनौर का रहनेवाला हबीब यहां पिंजौर के गांव गोरखनाथ में रह रहा था। हबीब ने सुबह करीब छह बजे तेजधार हथियार से घर में ही अपनी दो पुत्रियों का बेहरहमी से कत्ल कर दिया।

उसने बड़ी बेटी अशिया (उम्र 17 वर्ष) व छोटी बेटी शिफा (उम्र 16 वर्ष) की चाकुआें से गोद कर हत्‍या कर दी और इसके बाद फरार हो गया। इसके बाद पड़ोसियों ने लड़कियों की आवाज सुनी तो वहां पहुंचे। घर में चारों ओर खून फैला हुआ था और दोनों लड़कियों खून से लथपथ पड़ी थीं। देोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हबीब ने बेटियों की हत्‍या क्‍यों की इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। स्थानीय पुलिस ने शवों को कब्‍जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पडा़ेसियों से भी हबीब और उसके परिवार के बारे में पूछताछ की जा रही है। फरार हबीब की तलाश की जा रही है।

Back to top button