राहुल गांधी ने दाखा रैली में भी उन्‍होंने नोटबंदी, राफेल सौदे, और जीएसटी को लेकर PM नरेंद्र मोदी पर किया हमला…

कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने लुधियान के दाखा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्‍तान की शक्ति अर्थ व्‍यवस्‍था को नुकसान पहुंचाया। उसे हम ठीक करेंगे। देश का मालिक प्रधानमंत्री नहीं होता। देश का मालिक तो यहां का किसान व यहां के लोग हैं। उन्‍होंने राफेल, नोटबंदी, जीएसटी के मुद्दे उठाए।

फरीदकोट संसदीय क्षेत्र के बरगाड़ी में रैली के बाद लुधियाना के दाखा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि पांच साल पहले हिंदुस्‍तान के प्रधानमंत्री बने और तीन-चार बड़े वादे किए थे। मोदी ने कहा था डेढ़ लाख युवाओं को हर साल नौकरी देंगे। किसानों के कर्ज माफ करेंगे। बरगाडी रैली मेें उन्‍होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह जब प्रधानमंत्री थे तो नरेंद्र मोदी उनका मजाक उड़ा़ते थे। आज हालत यह है कि आज वह मनमाेहन सिंह पर तो कुछ नहीं बोल रहे, लेकिन पूरा देश आज मोदी का मजाक बना रहा है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस की न्याय योजना भारत की अर्थव्‍यवस्‍था के लिए इंधन की तरह होगा।

लुधियाना के दाखा में राहुल गांधी की रैली शुरू, पीएम मोदी पर निशाना साधा

राहुल गांधी ने दाखा रैली में भी उन्‍होंने नोटबंदी, राफेल सौदे, जीएसटी और जीएसटी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया। उन्‍होंने अपनी सरकार बनने पर न्‍याय योजना शुरू करने की बात कही अौर इसका अन्‍य रैलियों के अंदाज में विवरण दिया। रैली में पहुंचने पर कांग्रेस नेताआें ने राहुल गांधी और उनके साथ आए पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस की पंजाब प्रभारी अाशा कुमारी का स्‍वागत किया।

बरगाड़ी व बहिबल कला कांड व बेअदबी पर बोले राहुल- जिन्‍होंने गलत काम किया उनके खिलाफ कार्रवाई होगी

इससे पहले राहुल गांधी ने फरीदकोअ के बरगाड़ी में रैली को संबोधित किया। बरगाड़ी में राहुल गांधी ने बरगाड़ी बेअदबी कांड व बहिबल कला कांड की भी चर्चा की। उन्‍होंने लोगाें से कहा, आपके धर्म का अपमान हुआ था। मैं उस समय यहां आया था। मैं आपको विश्‍वास दिलाना चाहता हूं कि जिन्होंने गलत काम किया उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

राहुल गांधी ने रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विजय माल्‍या, नीरव मोदी और अनिल अंबानी का नाम लेकर निशाना साधा। उन्‍होंने अपनी न्‍याय योजना का भी विवरण दिया। उन्‍होंने नोटबंदी और जीएसटी का भी उल्‍लेख किया। उन्‍होेंने कहा कि नोटबंदी ने देश के लोगों, व्‍यापारियों और दुकानदारों की हालत बुरी हो गई। उन्‍होंने कहा कि नोटबंदी के बाद संसद ने डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा था कि इससे हमारे देश की जीडीपी दो फीसदी गिरेगी। राहुल ने कहा, डॉ. मनमोहन का ज्ञान देखिए कि एक साल बाद पता चला देश की जीडीपी दो फीसदी गिर गई है। 

उन्‍होंने कहा कि पांच साल पहले नरेंद्र मोदी पीएम बने। उससे पहले डॉ. मनमोहन सिंह 10 साल प्रधानमंत्री रहे। वह  1990 में फाइनेंस मिनिस्टर थे और वित्त नीति बनाई थी। मोदी जी उस समय मनमोहन सिंह का मजाक उड़ाते थे। लेकिन आज पांच साल बाद मोदी उनका मजाक नहीं उड़ाते। आज हिंदुस्तान मोदी का मजाक उड़ा रहा है। मोदी ने 56 इंच छाती के साथ कहा था दो करोड़ नौकरी देंगे, 15 लाख रुपये खाते में डालने का वादा किया था, लेकिन कुद नहीं किया। आज भारत व पंजाब का किसान परेशान हैं। मोदी ने लोगों को पांच लाख 55 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया।

उन्‍होंने कहा कि देश को सभी के साथ मिलकर चलाना चाहिए। यह देश सबका है और इसे कोई एक व्‍यक्ति नहीं चलाता है, इसे देश के करोड़ों लोग चलाते हैं। मोदी कहते हैं वह देश चलाते हैं, लेकिन यह उनकी गलतफहमी है। यदि उन्‍होंने नोटबंदी और जीएसटी जैसा कदम उठाने से पहले यदि डॉ. मनमोहन सिंह जैसे लोेगों से बात कर लेेते तो ऐसा नहीं करते।

राहुल गांधी ने कहा, हम गरीबों को सीधे बैंक अकाउंट मैं पैसे देना चाहते हैं। मोदी सरकार अनिेल अंबानी के अकाउंट में करोड़ों रुपये डाल सकती है तो हम लोगों के बैंक खातों में क्यों नही सकते। उन्‍होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की, पूरा हिंदुस्तान लाइन में खड़ा रहा। उन्‍होंने गरीबों और किसानों की जेब से पैसा निकाला और अंबानी, नीरव माेदी जैसों को दे दिया।

राहुल गांधी ने न्याय योजना की चचा्र करते हुए लाेगों को इसके फायदे गिनाए। उन्‍होंने कहा कि इससे भारत की अर्थव्‍यवस्‍था पटरी पर आएगी। लोगों के खाते में 72000 रुपये आएंगे तो वे माल खरीदना शुरू करेंगे। माल बिकेगा तो फैक्टरियां चालू होंगी और युवाओं काे रोजगार मिलेगा।  इस योजना का सबसे ज्यादा लाभ छोटे कारोबारियों और बेरोजगार युवाओं को होगा। न्याय योजना भारतीय अर्थव्यवस्था के ट्रैक्टर का डीजल है

राहुल गांधी ने कहा, मोदी जी पूछते हैं न्‍याय योजना का पैसा कहां से आएगा। मैं बतता हूं कि पैसा कहां से आएगा। यह अनिल अंबानी, नीरव मोदी और विजय माल्‍या जैसे लोगों से आएगा।  उन्‍होंने कहा कि 2020 के बाद किसानों के लिए अलग बजट। सरकार किसानों कितना पैसा देगा, कर्ज माफी, फूड प्रोसेसिंग यह सब इसमें शामिल होगा।  न्याय योजना अर्थवस्था को स्टार्ट करेगी और लाखों को रोजगार मिलेगा। हम 22लाख सरकारी नौकरियां एक साल के अंदर देंगे। दस लाख युवाओं को पंचायतों में रोजगार देंगे।

इससे पहले राहुल गांधी का रैली में पहुंचने पर मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस की पंजाब प्रभारी आशा कुमारी ने स्‍वागत किया। रैली को अभी कैप्‍टन अमरिंदर सिंह संबोधित कर रहे हैं। अमरिंदर सिंह ने बेअदबी कांड और फायरिंग को लेकर पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल व शिअद पर जमकर हमला किया।

उन्‍हाेंने कहा कि सिख बेअदबी के खिलाफ अपना रोष जता रहे थे और काेटकपूरा में कीर्तन कर रहे थे। पुलिस ने उन पर कार्रवाई कर दी। बहिबल कला में बिना सरकार के इशारे के बिना फायरिंग कैसे हो सकती है। उन्‍होंने कहा कि इसके लिए प्रकाश सिंह बादल को शर्म आनी चाहिए। उन्‍होंने बरगाड़ी में स्‍मारक बनाने की घोषणा की।  उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला किया। उन्‍होंने कहा कि मोदी समाज और देश के लोगों का बांटने में लगे हैं।

रैली में पंजाब के कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह और गुरप्रीत सिंह कांगड़ सहित कई कांगेस नेता मौजूद हैं। रैली में कांग्रेस के प्रत्‍याशी मोहम्‍मद सादिक भी मौजूद हैं। रैली को गुरप्रीत सिंह कांगड़ और मोहम्‍मद सादिक ने संबोधित किया। उन्‍होंने राहुल गांधी की जमकर तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि पंजाब के दर्द में गांधी और नेहरू परिवार खड़ा रहा है। उन्‍होंने कहा‍ कि 1922 में यहां श्री गुरुग्रंथ साहिब से अंग्रेजों ने बेअदबी की थी पंडित जवाहरलाल नेहरू आ थे। इसके बाद अब राहुल गांधी भी यहां की घटना के बाद पंजाब के दर्द में शामिल हुए हैं।

बरगाड़ी में अक्टूबर 2015 में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की गई थी। इसका विरोध कर रहे लोगों पर बहिबलकलां में गोली चलाई गई, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई थी। 

Back to top button