लगातार तेज धूप और तपिश से मिली राहत, जारी रहेगा आंधी और बारिश का सिलसिला

दिन में गर्मी से जूझते लोगों को रात में आंधी और बारिश ने राहत दिलाई। बारिश होने से तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 80 फीसद दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में आंशिक बादल छाए रहेंगे। तापमान 38 डिग्री अधिकतम व न्यूनतम 25 डिग्री रहने की संभावना है। 
तेज हवा के साथ बारिश होने से शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी ठप हो गई। जगह-जगह लाइन ब्रेक डाउन हो गई। बिजली निगम एक्सईएन पंकज धवन ने बताया कि तेज हवा चलने के कारण बिजली बंद की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 24 घटों में फिर बादल छाएंगे। 17 मई को धूलभरी आंधी चलने की संभावना बनी है।
.jpg)
सेक्टर 29 सवा नौ बजे से ब्रेक डाउन हुई है। जिस पर पेट्रोलिंग की जा रही है। फाल्ट मिलने पर आपूर्ति सुचारू हो जाएगी। फसलों के लिए बारिश का कोई नुकसान नहीं है। बारिश होने से एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार रहा। एयर क्वालिटी इंडेक्स 157 रहा। शाम को धूल के कण हवा में होने के कारण एयर क्वालिटी इंडेक्स 267 तक पहुंच गया था। जो खतरनाक श्रेणी में गिना जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों सनौली, इसराना, समालाख में भी बारिश हुई है।
हरियाणा के इन जिलों में भी मौसम परिवर्तन
करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल सहित पानीपत में शाम ढलती चली गई मौसम में बदलाव देखने को मिला। देर शाम तेज हवाओं के साथ आई बरसात से मौसम सुहावना हो गया। तापमान लुढ़क गया। गर्मी की मार झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली।





