दिल्ली: पिता और भाई पर भारी पड़ा छेड़खानी का विरोध करना, पिता की हत्या भाई अस्पताल में

दिल्ली में परिवार की बेटी के साथ हुई छेड़खानी का विरोध पिता और भाई पर भारी पड़ गया। दिल्ली के मोतीनगर में मनचलों ने छेड़खानी का विरोध करने पर लड़की के पिता की हत्या कर दी, वहीं भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया। भाई फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने अभी तक 2 नाबालिग समेत 4 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर थाना इलाके के बसई दारापुर में सीटी बजाने और फब्तियां कसने का विरोध करने पर पर लड़की के पिता की बेरहमी से हत्या कर दी गयी। जबकि उसके भाई पर भी जानलेवा हमला किया गया और लड़का जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। वारदात शनिवार देर रात की है। फिलहाल इस मामले में पड़ोस में ही रहने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। और 2 नाबालिक को हिरासत में लिया गया है।





