कालाढूंगी-बाजपुर हाईवे पर अनियंत्रित होकर सागौन के पेड से टकराई बाइक, जिसमें बाइक सवार पति की मौत और पत्नी घायल

कालाढूंगी-बाजपुर हाईवे पर सुबह मोटेश्वर महादेव व नयागांव तिराहे के बीच बाइक अनियंत्रित होकर सागौन के पेड से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार पति की मौत हो गई और पत्नी घायल हो गई।

सोमवार को पत्नी के साथ तेजपाल (25) पुत्र शांति कुमार निवासी मदपुरी स्वार रामपुर उप्र बाइक से नैनीताल जा रहे थे। इसी बीच कालाढूंगी से दो किलोमीटर पहले बाइक अनियंत्रित होकर सागौन के पेड़ से जा टकराई। जिसमें तेजपाल और पत्नी रूसी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर दोनों को तत्काल आपातकालीन वाहन से हल्द्वानी ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान तेजपाल ने दम तोड़ दिया। दो वर्ष पूर्व इनकी शादी हुई थी।  

सल्ट में खाई में गिरी कार, फौजी की मौत

मौलेखाल (अल्मोड़ा) : सल्ट के पैंसिया के पास सोमवार रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार फौजी की मौत हो गई है। पुलिस और तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंच शव को कार से बाहर निकाला। देर रात स्याल्दे से रामनगर की ओर जा रही मारूति कार संख्या यूके01,1938 पैंसिया के पास अचानक अनियंत्रित हो गई और करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद को दौड़े।  लेकिन कार में सवार रंजीत सिंह (40) पुत्र प्रेम सिंह मूल निवासी महरौली स्याल्दे, हाल निवासी शंकरपुर रामनगर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद इमरजेंसी सेवा 108 मौके पर पहुंची और शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल लाया गया। सल्ट के थानाध्यक्ष बिशन लाल ने बताया कि कार में एक ही व्यक्ति सवार था। जिसकी हादसे में मौत हो गई है। पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद उसके परिजनों को हादसे की खबर दे दी है। बताया जा रहा है कि संकरे मोड़ के कारण हादसा हुआ। फिलहाल प्रशासन के अधिकारी मृतक के परिजनों का इंतजार कर रहे हैं। मृतक फौजी है और इन दिनों वह छुट्टी लेकर घर आए थे।

Back to top button