वीडियो: अचानक प्लेन का अगला पहिया हुआ जाम, फिर पायलट ने उठाया ये बड़ा कदम और…

गुजरात में हाल ही में लैंडिंग गियर खराब होने की वजह से इंडिगो प्लेन की उड़ान रोक दी गई थी।लेकिन, म्यांमार में लैंडिंग गियर की वजह से एक बड़ा हादसा होते टल गया। देश की सरकारी एयरलाइंस का एक विमान रविवार को पायलट की कुशलता और सूझबूझ के कारण बड़ी दुर्घटना से बच गया।
दरअसल, यंगून से उड़ान भरने के बाद जब यह विमान मंडाले एयरपोर्ट पहुंचा तो पायलट को पता चला कि विमान का लैंडिंग गियर काम नहीं कर रहा है, इस वजह से अगला पहिया नहीं खुल सकता। इसके बाद तो इस विमान में सवार 103 लोगों की जान पर खतरा मंडराने लगा।
हालांकि, लैंडिंग गियर खराब होने की भनक लगने के बाद पायलट ने इमरजेंसी प्रोटोकॉल के तहत लैंडिंग का फैसला लिया और पिछले पहियों के सहारे विमान की लैंडिंग कराई। इस दौरान विमान का अगला हिस्सा कुछ दूर तक जमीन से घिसटता चला गया। चालक दल के सात सदस्यों सहित विमान में सवार सभी 89 यात्री सुरक्षित हैं।
200 अरब डॉलर के चीनी उत्पादों पर अमेरिका ने बढ़ाया आयात शुल्क
https://twitter.com/emilnivantha/status/1127782626259898371?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1127782626259898371&ref_url=https%3A%2F%2Fnaidunia.jagran.com%2Fworld-myanmar-pilot-safely-lands-plane-on-its-nose-after-landing-gear-failure-2951866





