अमृतसर में आज अध्यक्ष अमित शाह, पार्टी कार्यकर्ता पहुंचने शुरू

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पार्टी प्रत्याशी हरदीप सिंह पुरी के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए आज पहुंच रहे हैं। रैली स्थल पर सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने गतिविधियां त तेज कर दी हैं। रैली स्थल के इर्द गिर्द सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

पंजाब में चुनाव प्रचार के लिए पांच दिन शेष रह गए हैं। सभी दल अपने प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए जोर लगा रहे हैं। भाजपा-शिअद गठबंधन प्रत्याशी हरदीप सिंह पुरी के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी वोट मांगे चुके हैंं और अब भाजपा सुप्रीमो राष्र्टीय अध्यक्ष अमित शाह भी पहुंच रहे हैं।

उधर, दूसरी तरफ कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह औजला के लिए 13 मई के बाद कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू दहाड़ेंगे। बताते चले कि अभी तक दोनों ही प्रत्याशी शहर ही नहीं देहात तक में धुंआदार प्रचार में जुटे हुए है। केंद्र में सरकार होने की वजह से भाजपा ने प्रचार में खासी ताकत झोंकी हुई है।

Back to top button