PSEB 12th Result आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in. पर किए जाएंगे जारी, 12वीं के नतीजे, 86.40% विद्यार्थियों ने पास की परीक्षा

जाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शनिवार यानी आज Punjab Board 12th result 2019 परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए है। PSEB के अध्यक्ष मनोहर कांत कोलाहिया ने मोहाली ने प्रेस कान्फ्रेंस के बाद नतीजें जारी किए। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in. पर नतीजे घोषित हो गए है। कई माता-पिता अपने बच्चों के परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में माता-पिता को सबसे ज्यादा चिंता इस बात की होती है कि उनके बच्चे को आगे मनचाहे कॉलेज में एडमिशन मिलेगा या नहीं? अब वो निश्चिंत होकर अपने बच्चे के परिणाम देख सकते हैं। विद्यार्थियों  पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर परिणाम देख सकते हैं। 

PSEB Class 12th Result 2019 Live Updates 

12.10 बजे- सर्वजोत सिंह बंसल, अमन और मुसकान सोनी ने 98.89 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। 

12.05 बजे- पंजाब बोर्ड परीक्षा में कुल पास प्रतिशत 86.41% रहा। जिसमें से लड़कियों का पास प्रतिशत 90.86 है और लड़कों का पास प्रतिशत 82.83 है।

12:00 बजे- PSEB 12th Result 2019 जारी हुए पंजाब बोर्ड 12वीं के नतीजे, pseb.ac.in. पर करें चेक।

11.56 बजे- खत्म हुई पंजाब बोर्ड की प्रेंस कॉन्फ्रेंस, बस अब जारी होने वाले है नतीजे।

11.50 बजे- PSEB 12th Result 2019 बोर्ड ने जारी की मेरिट लिस्ट 

11:40 बजे- पिछले साल कुल 3,00,417 ने परीक्षा दी थी। जिसमें से  198,199 ने परीक्षा पास की थी।  कुल मिलाकर पास प्रतिशत 65.97 था।

11.35 बजे- मोहाली में शुरू हुई पंजाब बार्ड की प्रेस कान्फ्रेंस। PSEB के अध्यक्ष मनोहर कांत कोलाहिया भी मौजूद।

11.30 बजे- परीक्षा  पास करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 35 प्रतिशत अंक चाहिए। 2018 से बोर्ड ने पास प्रतिशत बढ़ाने के लिए अनुग्रह अंक (Grace marks) देना बंद कर दिया है।

11: 20 बजे-  इस साल 8 लाख से अधिक छात्र- छात्राएं  पंजाब बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे।  जिसमें से 3.5 लाख विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा दी थी। 

11:15 बजे- जानकारी के लिए बता दें कि छात्र- छात्राएं  ध्यान रखें कि सुबह के समय, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, PSEB केवल परिणाम विवरण की घोषणा करेगा और 2019 के लिए PSEB 12 वीं कक्षा की मेरिट सूची जारी करेगा। पंजाब 12 वीं परिणाम 2019 बाद में छात्रों को दिन में उपलब्ध कराया जाएगा।

ऐसे देखें परिणाम 
-सबसे पहले छात्र पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.pseb.ac.in पर जाएं। 
-इसके बाद आपको PSEB Class 12th Result 2019 के लिंक पर क्लिक करना होगा। 
-इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। इसके बाद जो भी जानकारी मांगी जाएगी, उसे भर दें। 
-सारी जानकारी भरने के बाद सबमिट कर दें। इसके बाद आपके रिजल्ट आपके सामने होगा। 
-छात्र चाहें तो अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट भी ले सकते हैं। 

जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से लेकर 29 मार्च 2019 तक आयोजित करवाई थी। आज आर्ट्स कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम के नतीजे घोषित किए जाएंगे। पिछले साल 12वीं कक्षा में पूजा जोशी ने 98 फीसदी अंक हासिल कर 12वीं में टॉप किया था। 

Back to top button