लगातार दूसरे दिन कम हुआ पेट्रोल और डीजल का दाम, जानें आज का रेट…

मई का महीना पेट्रोल और डीजल के दामों में बड़ी राहत लेकर आया है। पहले हफ्ते में थोड़े उतार-चढ़ाव के बाद दूसरे हफ्ते में राहत लगातार मिल रही है। इसी कड़ी में गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी पेट्रोल और डीजल के दाम कम हुए हैं।

गुरुवार को देशभर में पेट्रोल 16 पैसे और डीजल की कीमत में 10 पैसे की कटौती की गई थी। वहीं शुक्रवार को 21 पैसे सस्ता हुआ है वहीं डीजल के दाम 9 पैसे कम हुए हैं।

इसके बाद आज राजधानी में पेट्रोल 72.63 रुपए लीटर मिल रहा है वहीं डीजल 66.47 रुपए लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल 78.23 रुपए लीटर मिल रहा है वहीं डीजल 69.65 रुपए लीटर मिल रहा है।

ब्रिटेन की 260 साल पुरानी खिलौना कंपनी को Reliance ने 620 करोड़ में खरीदी

चेन्नई में पेट्रोल 75.40 रुपए लीटर मिल रहा है जबकि डीजल 70.26 रुपए लीटर मिल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 74.68 रुपए लीटर मिल रहा है जबकि डीजल 68.23 रुपए लीटर बिक रहा है।

बता दें कि 1 मई से लेकर अब तक पेट्रोल और डीजल के दामों में उतार-चढ़ाव नजर आया है। इसके बाद 10 मई तक पेट्रोल जहां 50 पैसे तक सस्ता हुआ है वहीं डीजल के दाम 25 पैसे तक कम हुए हैं।

Back to top button