पहले बेटी से किया गैंगरेप फिर मां को मारी गोली, ये है दिल्ली

दिल्ली के जाकिर नगर में बदमाशों ने सरेराह महिला को गोली मार दी. महिला की गलती बस इतनी थी कि उसने बेटी के साथ हुए रेप का केस थाने में दर्ज करा दिया था. इलाके के एक बिल्डर पर अगस्त में 9वीं में पढ़ने वाली एक लड़की का रेप कर उसका वीडियो बनाने का आरोप लगा था। इसके बाद बिल्डर ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर लड़की का फिर रेप किया।पहले बेटी से किया गैंगरेप फिर मां को मारी गोली, ये है दिल्ली

आपको बता दें कि वीडियो बनाकर पीड़ित को लगातार ब्लैकमेल किया जाने लगा। 11 दिसंबर को पीड़ित की मां ने पुलिस में मामला दर्ज कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। शुक्रवार को आरोपी ने पीड़ित की मां को गोली मार दी। गंभीर हालत में पीड़ित की मां को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

अगस्त में एक बिल्डर ने 9वीं में पढ़ने वाली किशोरी से रेप किया और उसका वीडियो बना लिया. फिर अपने दो और दोस्तों के साथ मिलकर दोबारा गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया यहीं नहीं उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। 11 दिसम्बर को किशोरी ने जामिया नगर थाने में मामला दर्ज करवाया, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को आरोपी ने पीड़ित किशोरी की मां को गोली मार दी।

पिछले एक महीने की बात करें तो दिल्ली में रेप की कई वारदात सामने आ चुकी है. 16 दिसंबर को दिल्ली के मोतीबाग इलाके में 20 साल की लड़की के साथ कार में रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। 15 दिसंबर को उत्तम नगर इलाके में दो दोस्तों ने 13 साल की एक लड़की को नशीला पदार्थ खिलाक उसके साथ गैंगरेप किया.

Back to top button