मुर्दों के शरीर में एक बार फिर से जान डाल रही है ये महिला, खबर पढ़कर भी आपको नहीं होगा यकीन…

डेड बॉडीज के साथ रहना अपने आप में काफी डरावना है। लेकिन कभी आपने सोचा है कि उन्हें कैसा महसूस होता होगा, जिन्हें अपनी जिंदगी का काफी लम्बा समय इन्हीं मुर्दों के साथ बिताना पड़ता है। मेलबर्न में रहने वाली 55 साल की पॉलीन टॉबिन का काम लाशों को दफनाने से पहले ठीक-ठाक करना है।

18 सालों से पॉलिन मोर्टिशन और एम्बलमेर का काम कर रही हैं। इनका काम बॉडीज को दफनाने से पहले सजाने का होता है। अब तक पॉलिन ने एक्सीडेंट के अलावा प्राकृतिक रूप से मरे लोगों की बॉडी का मेकओवर भी किया है। पॉलिन डेड बॉडीज को लोगों के देखने लायक बनाती हैं। पॉलिन ने एक्सीडेंट में पूरी तरह खराब हो चुके डेड बॉडीज पर भी काम किया है। अपने काम के बारे में पॉलिन बताती हैं कि वो परिवार वालों को जाने वाले शख्स को एक आखिरी बार बिल्कुल वैसे ही देखने का मौक़ा देती हैं, जैसा वो जिंदा रहने पर दिखता था। जहां कुछ लोगों को पॉलिन का काम घिनौना लगता है, वहीं वो खुद अपने काम को काफी महत्वपूर्ण समझती हैं।

HULK की तरह दिखने वाले इस इंसान की डाइट जानकर, हिल गयी पूरी दुनिया…

पॉलिन के पास अगर दुर्घटना में खराब हो चुके बॉडी आते हैं, तो वो उन्हें सिलती हैं। साथ ही मेकअप के जरिए उसके चेहरे को ठीक करती हैं। सही नसों को ढूंढ कर वो बॉडी में खून भरती हैं, ताकि बॉडी का कलर बिल्कुल जिन्दा इंसान जैसा दिखे। पॉलिन के मुताबिक, किसी बॉडी को एम्ब्लेम करने में तीन से चार घंटे का समय लगता है, लेकिन अगर बॉडी काफी डैमेज हो चुकी होती है, तो उसे दुबारा बनाने में कुछ दिन लग जाते हैं।

Back to top button