प्रीति ने MS धोनी की बेटी जीवा को किडनैप करने की दी धमकी


बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने ट्वीटर पर एक पोस्ट साझा की है. इस फोटो में वो भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ खड़ी नजर आ रही हैं. फोटो शेयर करते हुए प्रीति जिंटा ने लिखा की वो धोनी की बेटी जीवा की बहुत बड़ी फैन हैं. फोटो से साफ ज़ाहिर है कि दोनों के बीच कुछ हसी मज़ाक की बात चल रही है.

प्रीति ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- ‘कैप्टन कूल के बहुत सारे फैंस होंगे मुझे मिला कर, पर अब मेरा झुकाव उनकी छोटी सी मंचकिन जीवा की तरफ ज़्यादा है. मस्ती करते हुए प्रीति ने लिखा कि यहां मैं धोनी को सावधान रहने के लिए कहूंगी. मैं कभी भी जीवा को किडनैप कर सकती हूं. प्रीति ने इसी के साथ एक इमोजी भी बनाया.’ इसी के साथ प्रीति ने लोगों से भी इस तस्वीर को कैप्शन देने के लिए कहा.





