अहमदनगर में नाखुश पिता ने बेटी और उसके पति को कर दिया आग के हवाले

प्रदेश के अहमदनगर से एक दर्दनाक वाक्य सामने आया है। यहां बेटी की शादी से नाखुश पिता ने उसे आग के हवाले कर दिया। बताया गया कि पिता, बेटी की शादी से नाखुश चल रहा था और एक दिन जैसे ही निघोज गाँव स्थित लड़की अपने पति के साथ घर पहुंची तो उसके पिता ने दो लोगों के साथ मिलकर दोनों को कमरे में बंद कर आग के हवाले कर दिया। एम कलवानिया, एएसपी, अहमदनगर(देहात) ने बताया कि इस घटना में 19 वर्षीय लड़की की मृत्यु हो गई है, वहीं इसमें लड़के की हालत स्थिर बताई जा रही है। इस मामले में जांच की जा रही है।





