विरार स्‍टेशन पर लोकल ट्रेन के कोच में मां ने दिया बच्‍चे को जन्‍म

 असामान्‍य परिस्थितियों में बच्‍चे को जन्‍म देने की खबरें अक्‍सर सुनाई देती हैं कुछ ऐसी ही घटना आज सोमवार को मुंबई के विरार स्‍टेशन पर हुई। यहां एक 22 वर्षीय महिला ने मुंबई की लाइफलाइन कहीं जाने वाली लोकल ट्रेन के कोच में एक बच्चे को जन्म दिया। फिलहाल मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गौरतलब है कि बीते दिनों महाराष्ट्र के कोल्हापुर की रहने वाली एक महिला के बच्चे का जन्‍म भी मुंबई की लोकट ट्रेन में हुआ था। 

Back to top button