नाश्ते का लुत्फ़ उठाने के लिए बनाए ‘रवा इडली’, इस तरह बनाए इसे सॉफ्ट

आपने सुना ही होगा कि व्यक्ति को नाश्ता अच्छा और उचित मात्र में करना चाहिए जिससे पूरा दिन ऊर्जा से भरपूर और सकारात्मक व्यतीत हो। इसलिए आज हम आपके लिए सॉफ्ट और स्वादिष्ट ‘रवा इडली’ बनाने की Recipe लेकर आए है जिसकी मदद से आप अपने नाश्ते को बेहतरीन बना सकें। तो आइये जानते है इस Recipe के बारे में।

* आवश्यक सामग्री :

– रवा (सूजी) — 200 ग्राम
– 1 1/2 कप दही – 300 ग्राम
– 1 1/2 कप पानी — 50 ग्राम
– 1/4 कप नमक — स्वादानुसार
– 3/4 छोटी चम्मच ईनो
– तेल-एक बड़ी चम्मच ( इडली स्टैन्ड को चिकना करने के लिये)

rava idli,idli recipe,snacks recipe,breakfast recipe,recipe hindi ,रवा इडली,रवा इडली बनाने का तरीका,रवा इडली बनाने का तरीका हिंदी में,रेसिपी हिंदी में

* बनाने की विधि :

– सबसे पहले दही को फैट लीजिये। अब एक बर्तन में सूजी लीजिये और उसमें दही डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये। इसमें पानी और नमक डाल कर और फैंट लीजिये। अब मिश्रण को 20 मिनिट के लिये रख दीजिये।

– 20 मिनट बाद मिश्रण में सोडा डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. मिश्रण अधिक गाढ़ा और अधिक पतला न हो। कुकर में 2 छोटे गिलास पानी डालकर गैस पर रख दीजिये पानी को गरम होने दीजिये।

– इडली स्टैन्ड को थोड़ा तेल लग कर चिकना कर लीजिये। मिश्रण को चमचे की सहायता से इडली के प्रत्येक खाने में भर दीजिये। एक बार में 12 या 18 इडली बन जाती है। यह इडली स्टैन्ड के साइज पर निर्भर है। इडली स्टैन्ड को जमा कर कुकर में रख दीजिये और ढक्कन लगा दीजिये लेकिन ढक्कन पर से सीटी हटा लीजिये।

– 8 या 10 मिनिट में इडली पक जाती है। कुकर का ढक्कन खोलिये (देखने के लिये कि इडली बन गई है इडली के अन्दर चाकू गढ़ा कर देख लें यदि उससे मिश्रण नहीं चिपकता तब इडली बन चुकी है) इडली स्टैन्ड को कुकर से निकलिये, ठंडा होने पर चाकू की सहायता से स्टैन्ड से इडली निकाल कर प्लेट में रख लीजिये।

– इडली तैयार है। इन्हैं आप साम्भर, नारियल की चटनी के साथ परोसिये।

Back to top button