Lok Sabha Election 2019: पुराना किला सामुदायिक केंद्र पर दूल्हा बने नीरज ने भी किया मतदान

सत्रहवीं लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवे चरण का मतदान आज (6 मई) जारी है। पांचवे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इसमें धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, फैजाबाद, बाराबंकी, बहराइच, कैसरगंज, गोंडा बांदा, फतेहपुर और कौशांबी सीटें शामिल हैं। चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित समयानुसार सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हो रहा है,  जो शाम 6 बजे तक चलेगा। रविवार, 05 मई की सुबह ही पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना हुई थी। लखनऊ में 2014 में 53 फीसद,  2004 में  35.28 फीसद तथा  1996 में 48.57 फीसद मतदान हुआ था। राजनाथ सिंह ने कहा सभी लोग मताधिकार का प्रयोग करे। लोकतंत्र के हित में है।

नौ बजे तक 8.78 फीसद मतदान 
लखनऊ लोकसभा सीट के लिए भी शुरआती दो घंटो में मतदात काफी धीमा रहा। यह पर केवल 8.78 प्रतिशत मतदान ही हुआ। जबकि 11 बजे तक 20.9 फीसद मतदान हुआ। वहीं, लखनऊ में एक बजे तक वोटिंग प्रतिशत 33.14 फीसदी मतदान हुआ ।  

दिग्गजों ने किया वोट, सेल्फी पॉइंट पर ली सेल्फी

सुबह 7:30 बजे गृहमंत्री तथा लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने गोमतीनगर में स्कॉलर्स होम स्कूल में मतदान किया। मतदान केंद्र से बाहर आने के बाद उन्होंने कहा कि इस बार जीत का अंतर पहले से बेहतर रहेगा। भाजपा एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। 

वहीं, नोएडा के विधायक व गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह ने कहा कि इस बार 412 का टारगेट है। पहले मतदान फिर जलपान का नारा देते हुए उन्होंने कहा कि जीत का अंतर लखनऊ में पिछली बार से ज्यादा होगा, क्योंकि राजनाथ सिंह ने काफी काम कराया है।

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती लखनऊ में लखनऊ मांटेसरी स्कूल लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर मतदान किया।

कानून मंत्री बृजेश पाठक ने लखनऊ मांटेसरी स्कूल लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर मतदान किया।

बिहार के राज्यपाल लाल जी टंडन ने प्राथमिक विद्यालय पुल गामा मतदान केंद्र में वोट डाला। 

उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने ऐशबाग स्थित रस्तोगी इंटर कॉलेज में मतदान किया। दिनेश शर्मा ने कहा कि 23 मई गठबंधन का अंतिम दिन होगा। उसके बाद खटबंधन शुरू हो जाएगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने गन्ना संस्थान में वोट किया। साथ ही सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी ली। 

यूपी डीजीपी ओपी सिंह ने लखनऊ मध्य में लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्‍थान, डालिबाग पर मतदान किया।

कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन ने किया मतदान। 

वीआइपी क्षेत्र गोमतीनगर में बस्ती के जिलाधिकारी राजशेखर पत्नी प्रीती के साथ वोट डालने पहुंचे।

ऐशबाग ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने लोहिया पार्क मतदान केंद्र में मतदान किया।

अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने गोमतीनगर केंद्रीय विद्यालय में परिवार के साथ मतदान किया। पिता आदित्य अवस्थी, माता उषा, पत्नी लोक गायिका मालिनी अवस्थी व बेटा अद्वितीय कुमार के साथ वोट डालकर सेल्फी भी ली। 

मलिहाबाद पद्मश्री कलीमुल्लाह खान ने वोट किया। 

महंत दिव्या गिरि ने वोट डाला। 

पूर्व महापौर दाउजी गुप्ता अपनी बेटा, बहू और पोती के साथ मतदान करने पहुंचे। 

कांग्रेसी उम्मीदवार आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि लखनऊ में नफरत और प्रेम के बीच की लड़ाई है। नफरत की हार होगी अभी तक पड़े मतों से उनकी जीत सुनिश्चित लग रही है।

राजभवन के पूर्व सीएसओ, इंद्रजीत सिंह रावत और लखनऊ मेट्रो में सिक्योरिटी कमिश्नर सुशीला रावत ने वोट डाला। 

चौक स्थित ऑक्सफोर्ड स्कूल मतदान केंद्र में काजी ए शहर मुफ्ती इरफान मियां फरंगी महली ने अपने बेटों के साथ तथा वरिष्ठ धर्मगुरु मौलाना हमीदुल हसन ने मतदान किया।

शिया कॉलेज और प्राथमिक विद्यालय पुलवामा आदर्श मतदान केंद्र होने बाद भी यहां पब्लिक के लिए कोई सुविधा नहीं है। वहीं, क्रिश्चियन कॉलेज में पानी के वाटर कूलर तो हैं, पर गिलास नहीं हैं। प्यासे मतदाताओं के लिए पानी भी मयस्सर नहीं है।

क्रिश्चियन कॉलेज मतदान केंद्र में पूर्व राज्यपाल सिब्ते रजी ने मतदान किया।

चीफ सेक्रेट्री डॉक्टर अनूप चंद पांडेय ने मतदान किया।

गोमतीनगर आदर्श मतदान केंद्र

गोमतीनगर के मनोज पांडेय चौराहा स्थित वीआइपी इलाके सहित कई अन्य केंद्रों में लोग मॉर्निंग वॉक के बाद सीधे मतदान केंद्र पहुंच गए और मतदान कर अपने कर्तव्य का निर्वाह किया। 

गोमतीनगर स्थित केंद्रीय विद्यालय में बने आदर्श मतदान केंद्र में सुबह 6:50 बजे से मतदाताओं की भीड़ जुटने लगी थी। गर्मी को देखते हुए बूथ पर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी चौकस रही।

गोमतीनगर के विजयखंड निवासी प्रमोद और विनीता अपने बच्चों यश व ओजस के साथ सुबह 6:30 बजे से ही मतदान केंद्र पर पहुंच गए। दोनों दंपति ने ‘पहले मतदान फिर जलपान कथन को चरितार्थ करते हुए बिना नाश्ता किए ही बूथ पर वोट डालने पहुंच गए।

गोमतीनगर के विकासखंड से वोट डालने आईं फस्र्ट वोटर, एमएससी की स्टूडेंट सुम्बुल ने कहा कि वह पहली बार वोट कर रही हैं। देश का विकास और युवाओं के लिए रोजगार मेरा प्रमुख मुद्दा है। मेरे लिए यह एक खास लम्हा है।

वहीं सुरक्षाकर्मियों ने मतदाताओं को मोबाइल लेकर बूथ पर जाने से रोका। गोमतीनगर स्थित केंद्रीय विद्यालय में बने आदर्श मतदान केंद्र में सात बजने के बाद भी मतदान कार्य नहीं शुरू हो सका। जबकि मतदाताओं की लंबी सात बजे से पहले ही कतार लग चुकी थी जिसे लेकर मतदाताओं में नाराजगी भी दिखी। 

गोमतीनगर क्षेत्र के 2/87 विकासखंड निवासी 87 वर्षीय कृष्णा सिन्हा व्हील चेयर पर वोट डालने आईं। इतना कष्ट सहकर वोट डालने आईं, इस सवाल पर वह कहती हैं कि जब तक जिएंगे तब तक वोट करेंगे।

 

यहां खराब रही ईवीएम 

जानकीपुरम स्थित ब्राइट वे कॉलेज भाग संख्या 333 में सुबह 7:30 बजे तक करीब आधे तक मशीन खराबी की शिकायत मिली। जिससे कई मतदाता बिना वोट डाले वापस लौट गए। वहीं, 168 मलिहाबाद, 244 बीकेटी, 226 लखनऊ कैंट 181, 216 व मोहनलालगंज 238, 384, 358 में ईवीएम खराब रहीं, जिनको सूचना मिलने के बाद में बदला गया। 

वहीं, लखनऊ मध्य 100 नंबर में भी ईवीएम खराब मिली। दूसरी ओर नगर निगम मुख्यालय में बूथ संख्या 239, कमरा नंबर चार में ईवीएम खराबी के कारण मतदान कार्य में बाधा आई। तो, नगर निगम के बूथ संख्या 238 में मशीन खराब होने के कारण सुबह 8:04 मिनट तक मतदान कार्य शुरू नहीं हो सका। इस समय तक बूथ पर कुल 744 वोटर पहुंचे थे और मशीन की खराबी के चलते वोट नहीं डाल सके।

शृंगारनगर की बूथ संख्या 113 पर आधे घंटे मतदान ठप रहा, मतदाता लाइन में खड़े होकर परेशान रहे, तो कुछ ईवीएम खराब होने के कारण नाराज भी हुए।

शिया कॉलेज आदर्श बूथ में भी असुविधाएं नजर आईं। वहीं, शिया गल्र्स कॉलेज में बने बूथ में भी ईवीएम खराब होने की सूचना मिली, कुछ जगहों पर मशीनें बदली गईं। चिकित्सा के लिए बने काउंटर पर केवल एक चिकित्सा स्टाफ तैनात नजर आया।

पॉश इलाकों में खूब उमड़ी भीड़
विदेश जाने से पहले नीरजा सिंह 12 साथियों के साथ वोट डालने पहुंची। विकासखंड 3 की विमला गुप्ता उम्र 80 साल तथा 80 वर्षीय डॉ सुरेश कुमार मेहरोत्रा पोते सुधांशु मिश्रा के साथ वोट डालने डालने केंद्रीय विद्यालय बूथ पहुंचे। चीफ इंजीनियर कार्यालय सिंचाई विभाग बूथ पर पहली बार वोट डालने आयी शिवांगी सिंह का कहना है कि देश के लिए वोट किया है। 75 साल की सोनी प्रजापति बीमार होने के बाद भी मतदान करने आई। 87 वर्षीय कृष्णा सिन्हा ने डाला वोट। कहा हर बार मतदान अवश्य करते हैं। वोट डालने पहुंचे नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने कहा, गरीब, किसान व देश को मजबूत बनाने वाली सरकार चाहिए। पहले मतदान फिर जलपान का नारा देते हुए उन्होंने कहा कि जीत का अंतर लखनऊ में पिछली बार से ज्यादा होगा, क्योकि राजनाथ सिंह ने काफी काम कराया है।

73 वर्षीय अब्दुल खालिक को अपनी गोद में उठाए उनका उनके भांजा

इनके जज्बे को सलाम

गोमतीनगर क्षेत्र के 2/87 विकासखंड निवासी 87 वर्षीय कृष्णा सिन्हा व्हील चेयर पर वोट डालने आईं। इतना कष्ट सहकर वोट डालने आईं, इस सवाल पर वह कहती हैं कि जब तक जिएंगे तब तक वोट करेंगे। जो लोग वोट नहीं देते, वे बहुत गलत करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें गरीब, किसान व देश को मजबूत बनाने वाली सरकार चाहिए।

गोमतीनगर निवासी 80 वर्षीय डॉ. सुरेश कुमार मेहरोत्रा अपने पौत्र सुधांशु मिश्रा के साथ व्हील चेयर पर वोट डालने पहुंचे। 

गोमतीनगर विकासखंड-3 निवासी 80 वर्षीय विमला गुप्ता भी व्हील चेयर पर वोट डालने पहुंचाी। 

सरोजनीनगर मतदान केंद्र पर 75 वर्षीय सोनी प्रजापति बीमार होने के बावजूद लाठी के सहारे मतदान करने पहुंचीं।

वहीं, पुराने लखनऊ स्थित यशोदा देवी बाल शिक्षा निकेतन में बने मतदान केंद्र में अशर्फाबाद के 73 वर्षीय अब्दुल खालिक को उनके भांजे अपनी गोद में लेकर मतदान कराने पहुंचे।

शिया कॉलेज में बने मतदान केंद्र में बुजुर्ग इशरतुन का हाल ही में आंख का ऑपरेशन हुआ है। आंख पर चादर ढककर व्हील चेयर पर बेटे के साथ मतदान करने पहुंचीं।

बीकेटी इंटर कॉलेज में 85 वर्षीय शिव दुलारी बीमार होने के बावजूद वोट डालने पहुंचीं।  

सिपाही ने की मतदाता परिवार से अभद्रता

माल क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र में परिवार के साथ वोट डालने आए लोगों से सिपाही रवि कुमार सागर ने अभद्रता की जिस पर परिवार के लोगों ने हंगामा किया। मतदान बूथ के पास वाहन लाने को लेकर पुलिस व मतदाताओं में कहासुनी हुई थी।

फस्र्ट वोटर में दिखा अलग उत्साह

गोमतीनगर के विकासखंड से वोट डालने आईं फस्र्ट वोटर, एमएससी की स्टूडेंट सुम्बुल ने कहा कि वह पहली बार वोट कर रही हैं। देश का विकास और युवाओं के लिए रोजगार मेरा प्रमुख मुद्दा है। मेरे लिए यह एक खास लम्हा है।

गोमतीनगर में फस्र्ट वोटर अमूल्या सिंह राजस्थान से अपना वोट डालने आईं थीं। वहीं, विदेश जाने से पहले 12 साथियों के साथ नीरजा सिंह भी अपना वोट डालने पहुंची।

गोमतीनगर में फस्र्ट वोटर जया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जबरदस्त फैन नजर आईं। पूछने पर कहती हैं, पिछले पांच सालों में मैंने मोदी सरकार में काफी विकास देखा है। बेशक, मैं उनकी फैन हूं और जाहिर है कि मेरा वोट उनकी पार्टी को ही मिलेगा।

गोमतीनगर में डॉक्टर संजय बिहारी की बेटी स्तुति के पैर की सर्जरी हुई है। पहली बार वोट देने का क्रेज उनको रोक नहीं सका और वह अपने पिता के साथ व्हील चेयर पर वोट डालने पहुंचीं।

आकाश भी व्हील चेयर से पहला वोट डालने पहुंचे। 

चीफ इंजीनियर कार्यालय सिंचाई विभाग बूथ पर पहली बार वोट डालने आईं शिवांगी सिंह कहती हैं, मैंने अपने देश के लिए वोट किया है। 

कैसे दें वोट, ये भी रहीं समस्याएं

चीफ इंजीनियर कार्यालय बूथ पर मतदान करने आए धर्मवीर वोट डालने से वंचित रहे, क्योंकि उनके मतदाता कार्ड पर फोटो तो उनकी थी, पर नाम किसी और का लिखा था।

शिया कॉलेज में मतदान करने आए रईस का नाम वोटर लिस्ट से गायब मिला जिसके चलते वह मतदान नहीं कर सके।

लखनऊ उत्तर में बूथ संख्या 50 में लॉ एंड ऑर्डर की समस्या भी नजर आई।

इस बूथ में ही रही धीरे वोटिंग मतदाता परेशान
श्रृंगारनगर की बूथ संख्या 113 पर आधे घंटे मतदान ठप रहा। मतदाता लाइन में खड़े होकर परेशान होते रहे। ईवीएम खराब होने से मतदाता नाराज हुए। चीफ इंजीनियर कार्यालय बूथ पर धर्मवीर को फ़ोटो पर नाम किस और का।

इन्होंने किया मतदान में सहयोग
तेलीबाग स्थित राम भरोसे मैकू लाल इंटर कॉलेज में मतदाताओं की मदद के लिए स्काउट गाइड के बच्चों को लगाया गया। 

यहां भी दिखा सेल्फी का क्रेज
सेल्फी लेने का क्रेज हर कहीं है, तो भला लोकतंत्र के इस महापर्व पर कैसे लोग खुद को सेल्फी लेने से रोक सकते हैं। विकासनगर की आरएलबी शाखा में बने पिंक बूथ में फस्र्ट वोटर शालिनी पांडेय ने अपना पहला वोट डालने के बाद मां सुमन व चाची सुषमा के साथ सेल्फी लेकर अपनी खुशी सोशल मीडिया पर शेयर की।

37 लाख वोटरों के हाथों में कुंजी
लखनऊ लोकसभा में कुल 2038725 और मोहनलालगंज में 1681811 वोटर हैं। लखनऊ और मोहनलालगंज सीट के लिए हो रहे लोकसभा चुनाव में 37 लाख से अधिक वोटर 27 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें लखनऊ से 15 और मोहनलालगंज से 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव में इस बार लखनऊ जिले में 1.44 लाख मतदाताओं का इजाफा हुआ है। सूची में वोटरों में बढ़ोतरी गत दिनों हुए पुनरीक्षण के आधार पर दर्ज की गई है।

अहम है लखनऊ की लोकसभा सीट
लखनऊ की सीट पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह फिर मैदान में हैं। उनको टक्कर देने भाजपा के बागी एवं फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा उतरी हैं। पूनम सिन्हा यहां सपा-बसपा गठबंधन उम्मीदवार बनकर सपा के टिकट पर लड़ रही हैं, वहीं कांग्र्रेस ने बहुचर्चित आचार्य प्रमोद कृष्णम को टिकट दिया है।

चार चरण पार

इससे पहले पहले चरण में 8 सीटों पर 11 अप्रैल को 63.69% वोटिंग हुई थी। दूसरे चरण में 10 सीटों पर 18 अप्रैल को 62.39% वोटिंग हुई। वहीं, तीसरे चरण में 10 सीटों पर 23 अप्रैल को 60.52% वोटिंग हुई। इसके साथ ही चौथे चरण में 13 सीटों पर 29 अप्रैल को 57.58% वोटिंग हुई। 

लखनऊ

राजनाथ सिंह

पार्टी -भाजपा

उम्र- 67 वर्ष

शिक्षा – परास्नातक

दो बार सांसद

पूनम सिन्हा 

पार्टी- सपा

उम्र – 68 वर्ष 

शिक्षा- स्नातक 


प्रमोद कृष्णम 

पार्टी- कांग्रेस

उम्र – 56 वर्ष

शिक्षा – परास्नातक

कुल मतदाता 16,81,811

पुरुष – 8,98,714

महिला – 7,83,009

मतदान केंद्र – 1058

बूथ – 1748

संवेदनशील केंद्र – 122

अतिसंवेदनशील केंद्र – 76

2014 का मतदान प्रतिशत – 53.02

कुल प्रत्याशी – 15

लखनऊ सीट के लिए मतदाता

विस-पुरुष-महिला-थर्ड जेंडर-कुल 

पश्चिम-223051-188895-32-411978

उत्तर-228571-195931-16-424518

पूर्व-236533-210943-20-447496

मध्य-196973-172414-5-369392

कैंट-209870-177447-24-3853341

कुल-1094998-943630-97-2038725

विधानसभाओं में जेंडर और ईपी रेशियो

विस-जेंडर-ईपी

मलिहाबाद -864-62.21

बीकेटी-873-75.35

सरोजनीनगर-855-78.02

मोहनलालगंज-902-57.49

पश्चिम-847-68.61

उत्तर-847-70.64

पूर्व-857-71.49

मध्य-892-73.92

कैंट-835-63.90

यह हैं चुनाव मैदान में

लखनऊ लोकसभा 

 राजनाथ सिंह : भाजपा-कमल 

 पूनम सिन्हा : सपा-बसपा गठबंधन-साइकिल

 प्रमोद कृष्णम : कांग्रेस-हाथ का पंजा

 अमर रायजादा : अभा जनसंघ-बैटरी टार्च

 कपिल चौधरी : मेरा अधिकार दल-आदमी व पाल युक्त नौका

 गनेश चौधरी : साफ पार्टी-टोप

 गिरीश पांडेय : सर्वोदय भारत पार्टी-कैमरा

 फहीम : इंडियन नेशनल लीग-प्रेस

 रमेश : आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक-शेर 

 राम सागर पाल : आवामी समता पार्टी-टै्रक्टर चलाता किसान 

 शमीम खान : नागरिक एकता पार्टी-टेलीवीजन

 अविनाश चंद्र जैन : निर्दलीय-बिस्कुट 

 जिमीदार सिंह : निर्दलीय-एयर कंडीशनर

 प्रो.डीएनएनएस यादव : पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया-कैरम

संजय सिंह राणा : निर्दलीय-आटो रिक्शा

ये हैं वीआईपी वोट्र्स 

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय – पूर्व लखनऊ – डॉ वीरेंद्र स्‍वरूप पब्लिक स्‍कूल, महानगर।

मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी टी एल वेंकटेश्वर लू – बख्‍शी का तालाब – एस के डी एकेडमी, विक्रांत खंड-1 गोमतीनगर। 

मंडलायुक्‍त अनिल गर्ग – बख्‍शी का तालाब – एसकेडी एकेडमी, विक्रांत खंड-1 गोमतीनगर। 

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा – लखनऊ मध्‍य – संस्‍कृत विद्या पीठ, विशाल खंड गोमती नगर।

यूपी डीजीपी ओपी सिंह – लखनऊ मध्‍य – लाल बहादुर शास्‍त्री गन्‍ना किसान संस्‍थान, डालिबाग।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह – लखनऊ मध्‍य – स्‍कॉलर्स होम कॉलेज, विपुल खंड। 

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा – लखनऊ मध्‍य – रस्‍तोगी इंटर कॉलेज, ऐशबाग।

दूल्हा भी पहुंचा मतदान करने

पुराना किला सामुदायिक केंद्र पर दूल्हा बने नीरज ने भी मतदान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान सबसे जरूरी है।

 

Back to top button