Jabalpur News : बारातियों से भरी एक तूफान गाड़ी पलट गई, हादसे में 12 लोग हुए घायल

निवास थाना इलाके के मंडला रोड के पिपरिया के पास देवडोंगरी गांव में बारातियों से भरी एक तूफान गाड़ी पलट गई। हादसे में 12 लोग घायल हो गए जिनमें से 5 की हालत गंभीर है। गंभीर घायलों को इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे में एक व्यक्ति की मौत भी हुई है लेकिन पुलिस और अस्पताल की ओर से मौत की पुष्टि नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार आदिवासी परिवार बारात लेकर वापस लौट रहा था, इसी दौरान देर रात 2 बजे उनकी गाड़ी के सामने मवेशी आ गया।

मवेशी को बचाने में ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी मोड़ दी और वह पलट गई। घटना के बाद उसमें सवार बाराती घबराकर चिल्लाने लगे, ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

Back to top button