चरमपंथियों ने शनिवार को इजराइल पर कम से कम 250 रॉकेट दागे, अमेरिका ने की निंदा…

अमेरिका ने इजराइल पर गाजा चरमपंथियों के रॉकेट हमलों की निंदा की और साथ ही यहूदी देश के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन किया है.

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी.

चरमपंथियों ने शनिवार को इजराइल पर कम से कम 250 रॉकेट दागे, जिनमें कई लोगों की मौत हो गई.

दक्षिण लीबिया: खलीफा हफ्तार के समर्थक बलों पर हुए हमले में 9 लोगों की मौत

अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मोरगन ओर्टागस ने एक बयान जारी करके कहा, ‘अमेरिका इजराइल भर में निर्दोष नागरिकों तथा उनके समुदायों पर गाजा से हमास और फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहादियों के रॉकेट हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करता है’. 

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘हम हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों से इसे तत्काल रोकने की मांग करते हैं’. 

प्रवक्ता ने कहा, ‘हम इजराइल के साथ हैं और उन पर हुए हमलों पर अत्मरक्षा के उसके अधिकार का पूरा समर्थन करते हैं’.

Back to top button