Lok Sabha Election 2019: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हरियाणा के रण में पीएम नरेंद्र मोदी व अमित शाह को चुनौती देंगे

लाेकसभा चुनाव में मतदान की तिथि ज्यों-ज्यों नजदीक आ रही है, चुनाव प्रचार जोर पड़ता जा रहा है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरे भी फाइनल हो गए हैैं। कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के लिए अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी महासचिव प्रियंका वाड्रा के साथ मैदान में उतरे हैं, वहीं भाजपा की ओर से मोर्चा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संभालेंगे। राहुुुल गांधी आज हरियाणा का दौरा करेंगे।

प्रियंका बनीं सैलजा, भव्य और दीपेंद्र की सारथी, 7 मई को अंबाला, हिसार, रोहतक में जनसभाएं व रोड-शो

अंबाला, हिसार और रोहतक में बुरी तरह फंसे चुनाव में कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाड्रा की ड्यूटी लगाई है जो कुमारी सैलजा, भव्य बिश्नोई और दीपेंद्र हुड्डा की सारथी बनेंगी। प्रियंका 7 मई को अंबाला और हिसार में जनसभाएं करेंगी तो शाम को रोहतक में रोड-शो। राहुल गांधी शनिवार से गुरुग्राम, महेंद्रगढ़ और रोहतक में प्रचार करेंगे। 6 मई को राहुल फिर हरियाणा में पार्टी प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटाएंगे। 9 मई को राहुल गांधी फिर विभिन्न क्षेत्रों में रैलियां करेंगे। 

हरियाणा के दो-दो राउंड लगाएंगे पीएम मोदी और अमित शाह, दनादन नौ रैलियां

उधर, भाजपा की ओर से रविवार को अमित शाह पहले सोनीपत में रैली कर पार्टी प्रत्याशी रमेश चंद्र कौशिक के लिए प्रचार करेंगे। भरी दोपहरी में वह पानीपत पहुंचेंगे जहां संजय भाटिया के लिए रैली रखी गई है। उसके बाद यमुनानगर में पार्टी प्रत्याशी रतन लाल कटारिया के लिए समर्थन जुटाएंगे। 

वहीं, 10 मई को शाह के दौरे की शुरुआत हिसार के बरवाला में रैली से होगी जहां वह केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के पूर्व आइएएस बेटे बृजेंद्र सिंह के मंच पर होंगे। दोपहर को चरखी दादरी में रैली रखी गई है, जहां शाह धर्मबीर सिंह के लिए वोट मांगेंगे। दोपहर बाद शाह फरीदाबाद में कृष्ण पाल गुर्जर के पक्ष में रैली करेंगे। 

कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद और रोहतक में मोदी बनाएंगे माहौल

पीएम मोदी 8 मई को पहले कुरुक्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी नायब सैनी और फिर फतेहाबाद में सुनीता दुग्गल के लिए रैली करेंगे। रोहतक में हुड्डा परिवार का वर्चस्व तोडऩे के लिए मोदी 10 मई को रोहतक में फिर रैली करेंगे। यहां डॉ. अरविंद शर्मा का दीपेंद्र से कड़ा मुकाबला है। 

भाजपा ने बनाए मोदी-शाह की रैलियों के संयोजक-सह संयोजक

       रैली  –             तारीख    –    संयोजक    –                                             सह संयोजक

1. सोनीपत (शाह)  -5 मई   -राजीव जैन, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार   -डॉ. ओमप्रकाश आत्रेय 

2. पानीपत (शाह)  -5 मई   -खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री कर्ण देव कंबोज   -पार्षद लोकेश नागरु

3. अंबाला (शाह)  -5 मई  -विधायक ज्ञानचंद गुप्ता   -कर्नेश शर्मा 

4. फतेहाबाद (मोदी)  -8 मई   -श्रीनिवास गोयल    -यतींद्र सिंह एडवोकेट 

5. कुरुक्षेत्र (मोदी)   -8 मई     -विधायक घनश्याम दास अरोड़ा    -विधायक पवन सैनी 

6. रोहतक (मोदी)   -10 मई   -कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़   -सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर 

7. बरवाला (शाह)   -10 मई   -विधायक डॉ. कमल गुप्ता    -मनदीप मलिक 

8. चरखी दादरी (शाह)  -10 मई  – विधायक सुखविंद्र मांडी   -सोमबीर सांगवान। 

Back to top button