रिलायंस ने लॉन्च किया Wind 7S स्मार्टफोन

रिलायंस के लाइफ ब्रांड ने एक और 4जी स्मार्टफोन LYF Wind 7S लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 5,699 रुपये है। यह फोन ब्लैक और ब्लू कलर में उपलब्ध होगा। इसे Jio.com, रिलायंस डिजिटल और डिजिटल एक्सप्रेस स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। इस फोन के साथ जिओ का हैप्पी न्यू ईयर ऑफर भी दिया जा रहा है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को 31 मार्च 2017 तक अनलिमिटेड 4जी डाटा, वॉयस कॉलिंग और एसएमएस दिए जाएंगे।
LYF Wind 7S के फीचर्स-
इस फोन में 5 इंच का आईपीएस एचडी डिस्पले दिया गया है। यह फोन 1.13 गीगाहर्ट्ज स्नैपड्रैगन 210 क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2जीबी रैम से लैस है। ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 304 जीपीयू दिया गया है। इसमें 16जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है। इसमें 2250 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी ने दावा किया है कि ये 4जी पर 9 घंटे का टॉकटाइम और 180 घंटे का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 8 एमपी का रियर और 5 एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी, VoLTE, वाइ-फाइ 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, यूएसबी ओटीजी और माइक्रोयूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।





