बहुत कम लोग जानते होगे रमजान और रोजे से जुड़ी ये खास बातें, ऐसा करने से मिलता है मिलता है 70 गुना पुण्य

रमजान का महीना केवल इबादत करने के लिए ही नहीं बल्कि अपनी बुरी आदतों पर काबू करने के लिए भी पाक होता है। रोजा तो बहुत-से लोग रखते हैं, लेकिन इससे जुड़े नियमों का पालन करने के बारे में कम ही लोगों को जानकारी होती है। यहां जानिए, रोजे से जुड़े जरूरी नियम…
रोजा खोलने से पहले पाप है यह
रमजान के महीने में जब तक रोजा इफ्तार नहीं किया जाता तब तक खाने की बात करना तो दूर इस बारे में सोचना भी नहीं चाहिए।
7त्याग का महीना है रमजान
वैसे तो बुरी आदतों से हमेशा ही दूर रहना चाहिए लेकिन इस पाक महीने में बुरी आदतों और लत से दूर रहने की सख्त हिदायत है।
ऐसा करने पर टूटा हुआ माना जाता है रोजाअगर ऐसा हुआ तो 6 काे होगा रमजान का पहला राेजा

क्या आप जानते हैं कि रोजे के दौरान अगर कोई शख्स झूठ बोलता है, पीठ पीछे किसी की बुराई करता है या किसी की झूठी कसम खाता है तो उसका रोजा टूटा हुआ माना जाता है? जी हां, ऐसा ही है।
बुरी चीजों से रहना होता है दूर
रमजान मन को साधने का महीना होता है। इसीलिए सख्त नियमों के द्वारा रोजेदार को हर बुरी चीज से दूर रहना होता है।
दान-पुण्य का पाक महीना
दान और पुण्य का महीना होता है रमजान। इस दौरान गरीबों की यथासंभव मदद करनी चाहिए। जरूरतमंदों को उनकी जरूरत का सामान देकर सवाब कमाया जाता है।
मिलता है 70 गुना पुण्य
धार्मिक आस्था है कि रमजान के महीने में जो भी नेक कार्य किए जाते हैं, उनका 70 गुना पुण्य मिलता है।
मांगे गुनाहों की माफी
पूरे साल में आपसे जाने-अनजाने जो भी गुनाह हुए हैं उनके लिए इस महीने में माफी मांगी जाती है और आगे की बेहतर जिंदगी के लिए दुआ की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button