रात को बिना खाएं सोने से हो सकती है ये गंभीर बीमारियों

आजकल के लाइफस्टाइल में बिजी शेड्यूल और अन्य कारणों से लोग रात के खाने को इग्नोर कर देते हैं। बहुत से लोगों को लगता है कि रात को ज्यादा कोई काम करना पड़ता नहीं है तो खाना खाने से ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। पर क्या आप जानते हैं कि रात के वक्त खाली पेट सोने से आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकती है। खाली पेट सोने से कई तरह की बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। आपको बताने जा रहे हैं कि रात के वक्त खाली पेट सोना किस तरह नुकसानदायक है। 

 

फ्लोरिका स्टेट यूनिवर्सिटी के मुताबिक जो लोग रात के वक्त खाना खाते हैं या रात को सोने से पहले प्रोटीन शेक पीते हैं वह दूसरों के मुकाबले ज्यादा ऊर्जावान महसूस करते हैं। इसी तरह रात के वक्त खाना न खाने से अगले दिन आपको थकान का अहसास होता है और इसका असर आपके स्वास्थ्य व कार्य क्षमता पर पड़ता है।

 

रात के वक्त खाली पेट सोने से आपकी नींद पर बुरा असर पड़ सकता है। खाली पेट सोने से पेट दर्द व गैस की समस्या हो सकती है। इससे आपकी नींद खराब होगी और कई बार नींद आती भी नहीं है।

अधिकांश लोगों को लगता है कि रात का खाना छोड़ने से वजन कम हो जाएगा व पतले हो जाएंगे। लेकिन यह बिल्कुल गलत है। भूखे पेट सोना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक है। यह आपके वजन को कम नहीं करता बल्कि और बढ़ जाता है। रात के वक्त हल्का व कम खाना खाएं पर खाली पेट ना सोएं।
Back to top button