CBSE Class 12 Results 2019: हरियाणा से भव्या, रुबानी ने संयुक्त रूप से दूसरे व तीसरे स्थान पर

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में चंडीगढ़ व हरियाणा के बच्चों ने भी मेरिट में स्थान हासिल किया है। जींद के BRSK international school (बीआरएसके इंटरनेशनल स्कूल) की भव्या ने देशभर में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं, हिसार के विद्या देवी जिंदल स्कूल की छात्रा रुबानी चीमा ने 497 अंक लेकर संयुक्त रूप देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया है।

भवन विद्यालय चंडीगढ़ के दिशांत जिंदल ने 497 अंक हासिल कर सीबीएसई 12वीं के एग्जाम में ऑल इंडिया लेवल पर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है। दिशांत ने इससे पहले जेईई मेंस में ऑल इंडिया लेवल पर 57 रैंक हासिल किया था। स्टूडेंट्स सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresult.nic.in cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्‍ट देख सकते हैं।

हर एक्टिविटी में हिस्सा लेती हैं भव्या

CBSE की 12वीं परीक्षा में देशभर में दूसरे नंबर पर रहने वाली जींद के गांव उरलाना कलां की बेटी भव्या सफीदों के बीआरएसके इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती है। भव्या की मां जेबीटी, एमए अंग्रेजी हैंं और गांव में ही प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती हैं, जबकि दादी राधा भाटिया रिटायर्ड शिक्षिका हैं।

भव्या के पिता गांव में ही बुक डिपो चलाते हैं। भव्या ने दसवीं में भी 10 सीजीपीए ग्रेड हासिल किया था। भव्या को गाने व डांसिंग का भी शौक है। स्कूल में होने वाली हर एक्टिविटी में हिस्सा लेती हैंं। हिंदी में भाषण देने के अलावा अंग्रेजी में कविताएं पढ़ना व सुनाना भी पसंद है।

Back to top button