इन जगहों पर कर सकते है प्री-वेडिंग शूट से लेकर हनीमून की प्लानिंग


शादी में हर वक्त कुछ न कुछ नया ट्रेंड आता रहता है। इसके साथ ही एक और जो नया ट्रेंड हाल-फिलहाल देखने का मिल रहा है वो ही प्री-वेडिंग शूट का। जिसमें कपल्स लोकेशन का ज्यादा ध्यान रखते हैं। हम ऐसी कुछ जगहों के बारे में बात करेंगे जो खासतौर से रोमांस के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। यानी की आप प्री-वेडिंग शूट से लेकर हनीमून तक की प्लानिंग इन जगहों पर कर सकते हैं।

वेरोना, इटली
वेरोना में पर्यटकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है। खासतौर पर यहां कपल्स अधिक संख्या में हनीमून के लिए आते हैं। वैसे भी रोमांटिक देशों में से एक है इटली। यहां के कई शहर कपल्स के पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक है।

शुनबुन्न पैलेस, विएना ऑस्ट्रिया
16वीं सदी में ऑस्ट्रिया की यह इम्पीरियल बिल्डिंग बहुत शानदार है। इस बिल्डिंग में 1441 कमरे मौजूद हैं। इस बिल्डिंग की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है यहां का गार्डन। यहं आपको तरह-तरह के फूल मिलेंगे। ऐसी कूबसूरत जगह प्री-वेडिंग शूटिंग के लिए बेस्ट है।

वाइटसनडेज. ऑस्ट्रेलिया
यह जगह रोमांस के लिए दुनिया की बेहतरीन जगहों में से एक है। ऑस्ट्रेलिया वाइटसनडेज क्वींस के तट पर एक आइलैंड्स का एक समूह है। वाइटसनडेज आइलैंड पर सबसे ज़्यादा टूरिस्ट हनीमून के लिए आते हैं।

पेरिस, फ्रांस
द एफिल टावर पेरिस की शूबसूरत जगहों में से एक है। यहां की सबसे रोमांटिक जगह है जार्दिन द लग्जमबर्ग और लग्जमबर्ग गार्डन है। इस जगह पर आकर आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। यहां आकर आपके दिल में प्यार और रोमांस करने की ख्वाहिश जग जाएगी।





