भीलवाड़ा शहर के आबकारी विभाग के प्रहराधिकारी 6 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

अजमेर संभाग के भीलवाड़ा शहर के आबकारी विभाग के प्रहराधिकारी सुरेशचंद्र जाट को राजसमंद की एसीबी टीम ने बड़ी कार्रवाई कर 6 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी 4 हजार पहले ही ले चुका था।
राजसमंद ए सी बी के एएसपी राजेश चौधरी ने बताया कि भीलवाड़ा के आसपुर निवासी चांदमल सुवालका ने अपने होटल में शराब की बिक्री को जारी रखने और वहां कोई कार्रवाई नहीं करने की एवज में प्रहराधिकारी जाट ने सुवालका से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पूर्व में 4 हजार रुपये वो ले चुके थे।
बुधवार देर रात को प्रहराधिकारी 6 हजार रुपये ले रहे थे कि रंगे हाथों राजसमंद एसीबी के सीआई नरेंद्र सिंह ने कार्रवाई कर उनको गिरफ्तार कर लिया। एएसपी राजेश चौधरी ने बताया कि मामले में अग्रिम जांच व पूछताछ चल रही है।





